फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Encouraging people to get regular checkups

Meerut News: लोगों को नियमित जांच कराने के लिए प्रेरित किया

Tue, 05 May 2026 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Encouraging people to get regular checkups
सीएचसी माछरा पर ओरल हेल्थ कार्यक्रम में मौजूद लोग
माछरा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माछरा पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत ओरल हेल्थ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम डॉ. तरुण राजपूत की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। संचालन राजन भिवानिया ने किया।
विज्ञापन

डॉ. अभिषेक जैन ने दंत रोगों से बचाव एवं ओरल हेल्थ के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वस्थ दांत और मुंह का स्वास्थ्य पूरे शरीर के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। सभी को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच अवश्य करानी चाहिए। डॉ. मनीष वर्मा द्वारा स्क्रीनिंग के महत्व पर प्रकाश डाला गया और लोगों को नियमित जांच कराने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही डॉ. प्रीति शर्मा ने महिलाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं हाथ धोने के सही तरीकों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम को रोचक एवं जागरूकतापूर्ण बनाने के लिए अरविंद द्वारा मैजिक शो प्रस्तुत किया गया, जिसके माध्यम से उपस्थित लाभार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में गौरव, राजन भिवानिया सहित स्टाफ का सहयोग रहा। इस प्रकार के कार्यक्रम आमजन में ओरल हेल्थ एवं समग्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed