{"_id":"60492f7c8ebc3e8d195abfc0","slug":"encounter-with-police-of-miscreants-riding-in-tempo-five-arrested-sardana-news-mrt5293621141","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो में सवार बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, पांच दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो में सवार बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, पांच दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेंपो में सवार बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, पांच दबोचे
सरधना (मेरठ)। सरधना-नानू मार्ग पर बुधवार की रात पुलिस ने चेकिंग के दौरान टेंपो में सवार पांच बदमाशों को मुठभेड़ के बाद धर दबोचा। जबकि दो बदमाश फायरिंग करते हुये मौके से फरार हो गये। पुलिस ने बदमाशों के पास से दो तमंचे, चाकू के साथ छह लाख रुपये की नकदी व सोने चांदी के जेवरात भी बरामद किये। पुलिस ने बदमाशों से पूछताछ के बाद मोहल्ला भाटवाडा निवालसी अलीपुर स्थित आईटीआई के प्रधानाचार्य व प्रभातनगर निवासी मंदिर के पुजारी के घर हुई लूटपाट का भी खुलासा किया हैं।
थानाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार की रात सरधना-नानू मार्ग पर कपड़ा फैक्टरी के निकट वाहनों की चेकिंग करा रहे थे। तभी उन्हें मेरठ की तरफ आते टेंपो को रोकने का प्रयास किया तो उसमें सवार बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और पांच बदमाशों को घर दबोचा जबकि दो बदमाश फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। टेंपो की तलाशी में पुलिस को नकदी, जेवरात और बदमाशों के पास 315 बोर के दो तमंचे सहित भारी मात्रा में कारतूस मिले।
मेरठ निवासी है घायल बदमाश
पुलिस से हुई मुठभेड़ में बदमाश शाकिब पुत्र नफीस निवासी लिसाड़ीगेट मेरठ के पैर में गोली लगी। पुलिस को शाकिब के पास से 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। पकड़े गए अन्य बदमाशों की पहचान सद्दाम पुत्र मुन्तयाज, समीर पुत्र उस्मान, मुस्तकीम उर्फ महताब पुत्र मोहम्मद यामीन श्यामनगर लिसाड़ीगेट मेरठ को पकड़ा। जबकि जगमोहन उर्फ एचआर पुत्र इंद्रसिंह सोनीपत हरियाणा व अफजाल पुत्र इकराम लिसाड़ीगेट मेरठ फरार होने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य व पुजारी के घर भी की थी लूट
थानाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि बदमाशों ने नगर में मोहल्ला भाटवाडा निवासी अलीपुर स्थित आईटीआई के प्रधानाचार्य मुकेश कुमार विश्नोई के घर हुई लूट व प्रभात नगर में मंदिर के पुजारी सूर्यमोहन के यहां हुई लूटपाट की घटना भी कबूल की हैं। बदमाशों के पास से भारी मात्रा में नकदी, जिसमें छह लाख 14 हजार की नकदी व सोने चांदी के जेवरात भी बरामद किये हैं। पुलिस फिलहाल बदमाशों से अन्य जगहों पर कहीं ओर लूटपाट की घटना तो नहीं की उसकी पूछताछ में जुटी हैं।
टेंपो में सवार होकर करते थे लूटपाट
बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि टेंपो में सवार होकर गैंग लूटपाट की घटना को अंजाम देता था, कुछ बदमाश रैकी करते तो कुछ घटना को अंजाम देते, बाद में टेंपो में सवारी बनकर आराम से पुलिस से बचकर निकल जाते, कोई टैंपो में बदमाश जा रहे हैं, शक भी नहीं करता था।