फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Encounter of miscreants planning loot

व्यापारियों से लूट करने की योजना बनाते बदमाशों की मुठभेड़, पुलिस ने दो को पैर में गोली मारी

Tue, 19 Jan 2021 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Encounter of miscreants planning loot
मेरठ। व्यापारियों को लूटने की योजना बना रहे दो बदमाशों को मेडिकल थाना पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए हैं। जबकि उनके तीन साथी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर मेडिकल प्रमोद कुमार के अनुसार, जागृति एक्सटेंशन के पास पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार पांच लोग वहां से निकले। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो उन्होंने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशाें दानिश और रिजवान निवासी इत्तेफाक नगर लिसाड़ी गेट के पैर में गोली लगी। मुठभेड़ की सूचना पर सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। उनके फरार साथियों हसीन निवासी श्यामनगर, हसनैन निवासी तारापुरी व दिल्लू उर्फ दिलशाद निवासी खुशहाल नगर, लिसाड़ी गेट की तलाश में दबिश दी। घायल आरोपियों के पास से पिस्टल, एक तमंचा, लूटा गया मोबाइल और बरामद हुई है।
विज्ञापन

निशाने पर थे टायर और ऊन व्यापारी
एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण के अनुसार, मुठभेड़ में घायल दोनों बदमाशों ने बताया कि वह 25 दिन से दो व्यापारियों को लूटने की योजना बना रहे थे। गोलाकुआं क्षेत्र के ऊन व्यापारी से लूट करने जा रहे थे। आरोपी दिल्लू ठेला चलाकर रेकी करता था। इन्हीं बदमाशों ने टीपीनगर क्षेत्र के टायर व्यवसायी से भी लूट करने की योजना बनाई थी। व्यापारी के बारे में जानकारी पूर्व में वहां काम करने वाले फरार आरोपी हसनैन उर्फ हननैन ने दी थी। गिरोह का सरगना दानिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed