फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Encounter: meerut police officer to shot accused

Encounter: फायरिंग कर भाग रहे बदमाश को पुलिस ने मारी गोली

Wed, 11 Apr 2018 09:13 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 11 Apr 2018 09:13 PM IST
विज्ञापन
Encounter: meerut police officer to shot accused
मेरठ में मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

वेस्ट यूपी में एनकाउंटर का सिलसिला जारी है। यहां बुधवार तड़के गोकशी की सूचना पाकर पहुंची पुलिस एवं गोकशों में मुठभेड़ हो गई। इस बीच फायरिंग कर भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने घेर लिया और एक बदमाश को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन


बता दें कि आज सुबह ललियाना गांव के जंगल में गोकशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि दूसरा बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। वहीं पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। घायल बदमाश का नाम जाकिर पुत्र शाबू निवासी ललियाना थाना किठौर है। 
विज्ञापन


पढ़ें : यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, जांबाज अफसर ने बदमाश को मारी गोली, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, जाकिर शातिर किस्म का अपराधी है, जिस पर गोकशी आदि के 10 से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। गिरफ्तार किए गए बदमाश के पास से एक तमंचा, छूरी, हथौड़ा, तराजू और गोमांस बरामद किया गया। घायल बदमाश का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed