फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Encounter in UP, shot the 25 thousand prize crook

यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, 25 हजार के इनामी गोतस्कर को मारी गोली

Wed, 21 Feb 2018 12:33 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 21 Feb 2018 12:33 PM IST
विज्ञापन
Encounter in UP, shot the 25 thousand prize crook
मुठभेड़ में इनामी ढेर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गोतस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि उसका साथी फरार हो गया। पुलिस ने घायल को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन


एसपी देहात राजेश कुमार के मुताबिक भावनपुर के नंगला जई गांव के नाले पर गांव जई नंगला निवासी इमामुद्दीन उर्फ नेता अपने साथी के साथ वारदात करने की फिराक में बाइक लेकर खड़ा था। सूचना पर एसओ भावनपुर आशुतोष कुमार फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम को देखते ही इमामुद्दीन ने गोली चला दी, जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली इमामुद्दीन के पैर में लगी। 
विज्ञापन


उधर, मुठभेड़ की सूचना पर एसपी देहात और सीओ सदर देहात विजय प्रकाश मौके पर पहुंचे। फरार बदमाश की तलाश में जंगल में कांबिंग की गई। लेकिन उसका सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, जांबाज अफसरों ने चार बदमाशों को मारी गोली

उम्र 32, केस 35, इनाम 25 हजार

Encounter in UP, shot the 25 thousand prize crook
पिस्टल बरामद - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के मुताबिक इमामुद्दीन उर्फ नेता की उम्र करीब 32 साल है और उस पर 35 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। किशोर उम्र में ही वह गोकशी करने लगा था। सपा के एक नेता का उसे संरक्षण मिला हुआ था। जिस कारण पुलिस भी उसे गिरफ्तार नहीं करती थी। गोकशी व गो तस्करी करना इमामुद्दीन का पेशा बन गया था। नेताओं के करीबी होने का इमामुद्दीन फायदा उठाता था। कई पुलिस वालों से भी उसकी अच्छी सेटिंग हो गई थी। इमामुद्दीन गोकशी के तीन मुकदमों में वांछित चल रहा था। जिसमें उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने उसके पास से तमंचा, एक बाइक और दो कारतूस बरामद किए हैं। 

मुठभेड़ में घायल बदमाश को भावनपुर पुलिस जब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पर लेकर पहुंची तो ऐसा लगा कि उसे प्राथमिक उपचार देने के लिए पीएचसी के बाहर ही पूरी तैयारी की गई थी। बदमाश को पीएचसी में भर्ती करने के बजाय पुलिस की गाड़ी में ही उपचार शुरू कर दिया गया। उसे बाहर से ही सरकारी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। 

हाल में हुई मुठभेड़
02 दिसंबर को किला रोड पर मुठभेड़, एक गोतस्कर को गोली लगी, 03 दिसंबर को सरूरपुर में पुलिस पर फायरिंग, 25 हजार के इनामी समेत तीन धरे, 30 दिसंबर को शताब्दी नगर में 50 हजार का इनामी हसीन मोटा मारा गया, 03 सितंबर को लिसाड़ीगेट में इनामी बदमाश फरमान के पैर में गोली लगी, 13 सितंबर को लिसाड़ीगेट में इनामी साजिश उर्फ पिस्टल के पैर में गोली लगी, 14 सितंबर को इनामी सन्नी काकरान को गोली लगी, 26 सितंबर को गांधी बाग के पास 25 हजारी मंसूर उर्फ मच्छू पहलवान ढेर,28 सितंबर को सरूरपुर में कुख्यात मुकीम काला का भाई 50 हजारी वसीम काला ढेर।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed