{"_id":"6410d17ba347830b4e03ebed","slug":"encounter-in-parikshitgarh-three-cattle-smugglers-arrested-meerut-news-c-14-1-153409-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: परीक्षितगढ़ में मुठभेड़, तीन गोतस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: परीक्षितगढ़ में मुठभेड़, तीन गोतस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
14पीजीएच1ए - मुठभेड में गोली लगने से घायल गोतस्कर। (मवाना)
परीक्षितगढ़। ग्राम अगवानपुर-जिठौला संपर्क मार्ग पर सोमवार रात हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली से एक गोतस्कर घायल हो गया। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन गोतस्करों को गिरफ्तार किया। मौके से एक गाय, पशु काटने के औजार और दो वाहन बरामद हुए। पुलिस ने गिरफ्तार गोतस्करों का मेडिकल कराने के बाद चालान कर दिया।
थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि तीन दिन पूर्व ग्राम अगवानपुर जिठौला संपर्क मार्ग स्थित इश्तियाक अहमद खांन के आम के बाग में भारी मात्रा में गोवंश के अवशेष मिले थे। मामले को लेकर बजरंग दल के महेंद्र फौजी व अन्य कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया था। पुलिस ने मौके से दो कट्टे में करीब 50 किलो मीट, गोवंश के अवशेष बरामद कर बाग मलिक पूर्व प्रधान इश्तियाक अहमद खांन को गिरफ्तार किया था। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. कपिल त्यागी ने जांच के बाद गोवंश होने की पुष्टि की थी।
सोमवार देर रात मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी पंकज सिंह फोर्स के साथ ग्राम अगवानपुर जिठौला संपर्क मार्ग पर पहुंचे। उन्होंने बाग व आसपास के जंगल की घेराबंदी कर छापा मारा। गो तस्करों ने खुद को घिरा पाकर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोतस्कर इमरान पुत्र इस्लामुद्दीन पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने मौके से तीन गो तस्करों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके से एक गाय, एक पिकअप व एक सेंट्रों कार, चार छुरे, कुल्हाड़ी, दो तमंचे, दो खोखे, दो कारतूस, तीन रस्सी व प्लास्टिक के बोरे बरामद किए। गो तस्करों की पहचान इमरान पुत्र इस्लामुद्दीन ग्राम कैली रामपुर, इरफान उर्फ खलीफा पुत्र वकील बड़ा गांव, साजिद कुरैशी पुत्र युसुफ व सावेज पुत्र बाबू कुरैशी निवासी अगवानपुर के रूप में हुई। उन्होंने फरार साथियों के नाम वसीम पुत्र इरफान निवासी अगवानपुर, अनीस पुत्र मुन्न्ना निवासी अटसैनी हापुड़ हाल निवासी अगवानपुर बताया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया है।