{"_id":"5bcb476dbdec2269a2077c29","slug":"encounter-in-bijnor-shooted-to-two-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़: जांबाज पुलिस अफसरों ने 50 हजार के इनामी बदमाश को मारी गोली, भारी मात्रा में कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़: जांबाज पुलिस अफसरों ने 50 हजार के इनामी बदमाश को मारी गोली, भारी मात्रा में कारतूस बरामद
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 20 Oct 2018 08:55 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में इनामी बदमाश घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर का सिलसिला जारी है। बिजनौर में चांदपुर पुलिस, स्वाट सर्विलांस टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान जांबाज अफसरों ने 50 और 25 हजार के इनामी बदमाश को गोली मारी। जबकि मुठभेड़ में स्वाट टीम के सिपाही अरविंद भी गोली लगने से घायल हुए।
विज्ञापन
बता दें कि जलीलपुर क्षेत्र के सुजातपुर खादर उर्फ खद्दन के जंगल में बदमाशों के साथ टीम की यह मुठभेड़ हुई। घटना की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। दोनों घायल बदमाश और सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के रामबाग घेर निवासी 50 हजार के इनामी बदमाश शुभम और हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव कुम्हारपुरा निवासी 25 हजार के इनामी बदमाश मोहित ने जिले की पुलिस की नींद उड़ा रखी थी। दोनों बदमाश लूट की ताबड़तोड़ घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने दोनों को दबोचने के लिए कई बार जाल बिछाया। पर वे हाथ नहीं आए। शनिवार की शाम करीब छह बजे पुलिस को सूचना मिली की शुभम अपने साथी मोहित के साथ चांदपुर क्षेत्र के जलीलपुर इलाके में सुजातपुर खादर उर्फ खद्दन के जंगल में छिपा है।
विज्ञापन
चांदपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विरेंद्र सिंह, स्वाट टीम के प्रभारी सतेंद्र भड़ाना, दरोगा राजीव सिंह और सर्विलांस टीम प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने अपनी टीम के साथ सुजातपुर खादर उर्फ खद्दन के जंगल की घेराबंदी की। जंगल में छिपे दोनों बदमाशों ने पुलिस पर गोली चलाई। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। मुठभेड़ में शुभम व उसका साथी मोहित घायल हो गए। स्वाट टीम के सिपाही अरविंद के भी कंधे में गोली लगी। दोनों बदमाशों के पास से तीन तमंचे, बड़ी तादाद में कारतूस बरामद हुए हैं। बदमाशों के पास एक बैग भी मिला है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/