{"_id":"5a6584a24f1c1b514a8b4e6a","slug":"encounter-firing-on-police-criminals-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़: पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे बदमाशों को दबोचा, तमंचे-कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़: पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे बदमाशों को दबोचा, तमंचे-कारतूस बरामद
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 22 Jan 2018 11:59 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में दो बदमाश पकड़े गए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुजफ्फरनगर में दिनदहाड़े पुलिस ने लूट की फिराक में खडे़ दो बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे व कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन
पढ़ें : वेस्ट यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, दो इनामी सहित चार बदमाश दबोचे
विज्ञापन
प्रभारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक जयभगवान यादव को रविवार को उनके मोबाइल फोन पर बड़कता रोड पर बदमाशों के होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस बल को साथ लेकर वे बड़कता रोड पर पहुंचे। दोपहर करीब दो बजे अचानक पुलिस से घिर जाने के कारण बेखौफ बदमाशों ने पुलिस पर फायर करते हुए अपनी बाइक सड़क पर डालकर गन्ने के खेत में छलांग लगा दी। पुलिस ने भी जवाबी फायर करते हुए बदमाशों का पीछा किया। पुलिस ने चारों तरफ से घेर कर बदमाशों को दबोच लिया। पकड़े गए दोनों बदमाशों के कब्जे से तलाशी के दौरान पुलिस ने दो तमंचे, चार कारतूस, एक खोखा व बाइक बरामद की। पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि एक बदमाश हरियाणा के जिला रोहतक के गांव चुलियाना का रहने वाला मोहित है। दूसरा बदमाश शामली जनपद के कैराना के गांव गोगवान का रहने वाला इंसार बताया गया है। पुलिस ने बताया कि ये दोनों बदमाश लूट की फिराक में खड़े हुए थे। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों का चालान कर दिया। बदमाशों के कब्जे से मिली बाइक की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस का मानना है की यह बाइक चोरी की हो सकती है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/