फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Encounter between the police and the miscreants, five arrested including Rs 20 thousand prize money

मुठभेड़ : योगी के जांबाज पुलिस अफसरों ने इनामी बदमाशों को दबोचा

Tue, 31 Oct 2017 07:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 31 Oct 2017 07:44 PM IST
विज्ञापन
Encounter between the police and the miscreants, five arrested including Rs 20 thousand prize money
मुठभेड़ में पकड़ा गया बीस हजार का इनामी - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में सोमवार सुबह दिन निकलते ही पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। सीएम योगी के जांबाज पुलिस अफसरों ने मुठभेड़ में 20 हजार के इनामी बदमाश सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


दिल्ली-देहरादून हाईवे पर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने मुठभेड़ में पांच बदमाशों को पकड़ लिया, जबकि एक फरार हो गया। मुठभेड़ में पुलिस की गोली पैर में लगने से दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से कार, जेवर समेत तमंचे, चाकू और कारतूस बरामद किए हैं। घायल दो बदमाशों समेत तीन पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित है। पुलिस ने घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मुठभेड़ की सूचना पर एसपी सिटी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।  
विज्ञापन

   
एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह करीब सात बजे खतौली पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि कार में कुछ बदमाश बागपत में किसी सराफ को लूटने के इरादे से थाना सरधना क्षेत्र के गैंग लीडर मुजफ्फरनगर के खालापार निवासी बदमाश अकरम को साथ लेने मेरठ से मुजफ्फरनगर की ओर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बुढ़ाना ओवरब्रिज के पास कार सवार बदमाशों को रुकने का इशारा किया। बदमाशों ने कार रोककर पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस ने भी बचाव में फायरिंग की। पुलिस की गोली दो बदमाशों के पैर में लगी। गोली लगते ही दोनों बदमाश गिर गए। पुलिस ने घायल बदमाशों को पकड़ लिया। बाकी चार बदमाश फायरिंग करते हुए ईंख के खेत में घुस गए। पुलिस ने ईंख की घेराबंदी कर तीन बदमाशों को पकड़ लिया, जबकि एक बदमाश भाग निकला। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस की गोली लगने से घायल बदमाश 20 हजार रुपये का इनामी जिला शामली के कैराना निवासी एवं हाल निवासी मिमलाना रोड पीर वाली गली मुजफ्फरनगर निवासी आबाद पुत्र छोटा और दूसरा घायल बदमाश 20 हजार का इनामी मुजफ्फरनगर कोतवाली क्षेत्र मोहल्ला खालापार निवासी नावेद पुत्र इकबाल है। इनके अलावा पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम 20 हजार का इनामी बदमाश खतौली के मोहल्ला इस्लामनगर निवासी दानिश पुत्र केशर, खालापार मुजफ्फरनगर निवासी आसिफ पुत्र फुरकान और रहमान पुत्र मेहराजुद्दीन बताए हैं। फरार बदमाश थाना मेरठ के लिसाड़ी गेट निवासी नूर मोहम्मद उर्फ मोटा उर्फ हसीन पुत्र इब्राहिम है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक कार, दो तमंचे समेत 10 कारतूस, सोने के कंगन, चेन और तीन चाकू बरामद किए हैं। पुलिस ने घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : Encounter की Live तस्वीरें... पुलिस ने बदमाश को मारी गोली, तमंचे बरामद

डकैती और हाईवे पर लूट की घटनाएं खुली

Encounter between the police and the miscreants, five arrested including Rs 20 thousand prize money
मुठभेड़ के दौरान पिस्टल चलाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

इंस्पेक्टर पीपी सिंह के मुताबिक शातिर बदमाशों ने डकैती और लूट की घटनाओं में अपना हाथ होना स्वीकार किया है। पुलिस ने बताया कि बदमाश शाहपुर में आठ सितंबर को डॉ जुनैद के मकान में डकैती डालकर पांच लाख की नगदी समेत जेवरात लूट लिए थे। 16 सितंबर को पुरकाजी में एक मकान में डकैती डालकर 12 लाख का माल लूटा था। 12 अक्तूबर को पुरकाजी में रोडवेज परिचालक योगेश्वर त्यागी के परिवार को बंधक बनाकर 15 लाख की डकैती डाली। 22 अक्तूबर को नईमंडी क्षेत्र में हाईवे पर आल्टो कार सवार दिल्ली के छाबड़ी निवासी जल निगम बोर्ड के इंजीनियर अजय और उसकी पत्नी को गन प्वाइंट पर लेकर हजारों की नगदी समेत सोने-चांदी के जेवर लूटे थे। बदमाशों के कब्जे से दंपति से लूटे गए कंगन और चेन भी बरामद की गई है।    
 
बदमाशों पर कई आपराधिक मामले
इंस्पेक्टर पीपी सिंह के मुताबिक बदमाश दानिश पर थाना खतौली, मेरठ, शाहपुर व पुरकाजी थाने में 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं। आबाद पर खतौली, मुजफ्फरनगर, शाहपुर व पुरकाजी थाने में छह मुकदमे दर्ज हैं। नवेद पर शाहपुर, मुजफ्फरनगर, पुरकाजी, खतौली समेत पांच मुकदमे दर्ज हैं। आसिफ पर खतौली व मुजफ्फरनगर नई मंडी में पांच मुकदमे दर्ज हैं। रहमान पर खतौली थाने में दो मुकदमे हैं। फरार बदमाश नूर मोहम्मद पर कोतवाली नगर, नईमंडी, शाहपुर, पुरकाजी व खतौली में पांच आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। डीआईजी की ओर से दानिश, आबाद व नावेद पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।      

फुरकान गैंग के सदस्य निकले      
इंस्पेक्टर पीपी सिंह ने बताया कि ये सभी बदमाश शामली में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए इनामी बदमाश फुरकान गैंग के सदस्य हैं। ये शातिर बदमाश फुरकान के गैंग में काम करते थे। मृतक बदमाश फुरकान का दूसरा साथी गैंग लीडर मोहल्ला खालापार निवासी अकरम अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। इस पर पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व ही 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस गैंग लीडर अकरम को तलाश करने में जुट गई है।      

टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा      
एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने मुठभेड़ टीम के इंस्पेक्टर पीपी सिंह, एसएसआई योगेंद्र पंवार, एसआई जितेंद्र कुमार, एसआई कपिल देव, एसआई सचिन त्यागी, एसआई रईस खान, क्राइम ब्रांच से कांस्टेबल कुलवंत मलिक, अशोक खारी, हरवेंद्र सिंह, मोहित कुमार, गुरनाम सिंह, अमित कुमार, अमित चौहान, रोहताश, विजय मावी व सोहनवीर सिंह को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed