फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Encounter: arrested, who came to supply arms to Madhya Pradesh, With 8 magazines...

Encounter: MP से हथियार सप्लाई करने आए बदमाश धरे, 8 मैगजीन समेत...

Thu, 05 Oct 2017 07:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 05 Oct 2017 07:55 PM IST
विज्ञापन
Encounter: arrested, who came to supply arms to Madhya Pradesh, With 8 magazines...
मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मेरठ जिले के रार्धना गांव में हथियार की खेप देने आए बदमाशों से बुधवार रात किठौर पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इसके बाद जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसका साथी फरार होने में कामयाब हो गया। बदमाश से चार पिस्टल, एक तमंचा, आठ मैगजीन व एक कारतूस बरामद हुआ है। 

विज्ञापन


एसपी देहात राजेश कुमार के मुताबिक मध्य प्रदेश के बढ़वाली थानाक्षेत्र के राजन बरला गांव निवासी ठेरसिंह बघेल बुधवार को किठौर के रार्धना गांव में फुरकान को अवैध हथियार की खेप देने आया था। इसकी जानकारी पर एसओ किठौर राजेंद्र त्यागी, एसएसआई शिवदत्त ने पुलिस टीम के साथ किठौर के ईशापुर गांव के जंगल में पहुंचे। जहां पर ठेरसिंह और फुरकान ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। 
विज्ञापन


देखिए वीडियो : यूपी पुलिस का ताबड़तोड़ एनकाउंटर, मुजफ्फरनगर में धरा गया इनामी बदमाश
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें एक गोली पुलिस की जीप पर लगी। पुलिस ने भी बदमाशों पर गोली चलाई। जिसमें एक गोली ठेरसिंह के पैर में लगी। पुलिस ने ठेरसिंह को गिरफ्तार कर लिया। जबकि फुरकान मौके से भाग गया। एसपी देहात राजेश कुमार व सीओ किठौर पंकज सिंह समेत कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घायल ठेरसिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

हथियार लेकर फुरकान फरार हुआ

Encounter: arrested, who came to supply arms to Madhya Pradesh, With 8 magazines...
पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

पुलिस ने बताया कि ठेरसिंह से चार पिस्टल, एक तमंचा, आठ मैगजीन व एक कारतूस बरामद हुआ, जबकि अन्य हथियार फुरकान लेकर मौके से भाग गया। ठेरसिंह ने दस से ज्यादा पिस्टल मध्य प्रदेश से लानी बताई है। वह पहले भी रार्धना में हथियारों की खेप पहुंचा चुका है। पुलिस ने बताया कि तीन महीने पहले फुरकान को अवैध हथियार सप्लाई के मामले में जेल भेजा था। वह हाल ही में जमानत में छूटकर आया था। 

पढ़ें : Encounter की Live तस्वीरें... पुलिस ने बदमाश को मारी गोली, तमंचे बरामद

आगरा के रास्ते से आया आरोपी  
सीओ किठौर पंकज सिंह ने बताया कि आरोपी ठेरसिंह आगरा के रास्ते से आया। आरोपी की फुरकान से लगातार फोन पर बातचीत चल रही थी। ठेरसिंह को किठौर कस्बे में हथियार पहुंचाने थे। जहां से फुरकान उनको ले जाता था। लेकिन इस बार फुरकान ने उसको रार्धना गांव तक हथियार पहुंचने की बात कही। वह फोन पर उसको रास्ता बता रहा था। ईशापुर गांव के जंगल में दोनों मिले, तभी पुलिस वहां पर पहुंची। दोनों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed