फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Encounter: 50 thousand in Meerut, kill one lakh prize chaos in Muzaffarnagar

Encounter: जांबाज अफसरों ने 50 हजार-एक लाख के इनामी बदमाशों को किया ढेर

Sun, 31 Dec 2017 05:29 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 31 Dec 2017 05:29 PM IST
विज्ञापन
Encounter: 50 thousand in Meerut, kill one lakh prize chaos in Muzaffarnagar
मुठभेड़ स्थल का मुआयना करते एडीजी प्रशांत कुमार और एसएसपी मंजिल सैनी - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी यूपी में दो दिनों में पुलिस कुख्यात अपराधियों का काल बन गई। शनिवार की रात मेरठ में 50 हजार के इनामी हसीन मोटा को मुठभेड़ में मार गिराया गया तो मुजफ्फरनगर में भी पुलिस ने एक लाख के इनामी बदमाश शमीम को मार गिराया। पुलिस को इन दोनों की कई संगीन अपराधों में तलाश थी। 

विज्ञापन


मेरठ पुलिस ने मुकीम काला गैंग के बदमाश हसीन मोटा को शनिवार रात को दिल्ली रोड स्थित शताब्दी नगर सैक्टर-1 के जंगल में मुठभेड़ में ढेर कर दिया। 50 हजार का इनामी हसीन और उसका साथी अकरम हाफिज निवासी मुजफ्फरनगर लूट करने आए थे। एसएसपी मंजिल सैनी के अनुसार श्यामनगर लिसाड़ी गेट निवासी हसीन उर्फ मोटा (32) पुत्र इब्राहिम कुख्यात मुकीम काला गैंग का बदमाश था। इस पर लूट, हत्या और रंगदारी के 20 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। वह शनिवार को आधी रात में एक साथी के साथ परतापुर क्षेत्र में लूट के इरादे से आया था। इसकी सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम ने शताब्दीनगर में इन बदमाशों को घेर लिया। आमने-सामने की गोलीबारी में हसीन मारा गया, जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया। हसीन को पांच गोलियां लगीं। मौके से दो 9 एमएम की पिस्टल बरामद की गईं। एसएसपी ने बताया कि वह लूट के बाद पीड़ित को गोली मार देता था। मुजफ्फरनगर पुलिस ने शनिवार रात थाना मीरापुर क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपये के इनामी बदमाश शमीम को मार गिराया।
विज्ञापन


पढ़ें : Encounter : 20 हजार के इनामी शूटर को जांबाज अफसर ने मारी गोली
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। शमीम पर दिल्ली, नोएडा और मुजफ्फरनगर में करीब दो दर्जन मामले दर्ज हैं। दरियागंज दिल्ली में हुई चालीस लाख रुपये की लूट के मामले में दिल्ली पुलिस को उसकी तलाश थी। उसकी गिरफ्तारी पर दिल्ली पुलिस ने 50 हजार रुपये और मुजफ्फरनगर पुलिस ने भी उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। मुठभेड़ रात करीब साढ़े 11 बजे थाना मीरापुर क्षेत्र में खतौली- जानसठ मार्ग पर बलवा पुलिस चौकी के पास हुई। बदमाशों के आने की सूचना पर पुलिस बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान खतौली की ओर से आ रही एक कार को रोकने का प्रयास किया, तभी कार में सवार बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी और बैरियर तोड़कर भागने लगे। पुलिस ने भी जवाब में फायरिंग की। इसमें एक बदमाश मौके पर मारा गया, जबकि उसके साथी कार छोड़कर फरार हो गए। मारे गए बदमाश की पहचान शमीम पुत्र फखरुद्दीन उर्फ फखरा के रूप में हुई। उसके पास से एक पिस्टल भी बरामद हुई है। मुठभेड़ में घायल हेड कांस्टेबल अशोक खारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बरामद कार नोएडा से चोरी की गई थी। वहीं, एडीजी जोन प्रशांत कुमार ने बताया कि हसीन ने पुलिस पर गोलियां चलाई थीं, जवाबी फायरिंग में बदमाश मारा गया। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed