फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Employment fair held for recruitment of women conductors, more than 100 applications received

Meerut News: महिला परिचालक भर्ती के लिए लगा रोजगार मेला, 100 से अधिक आए आवेदन

Tue, 31 Mar 2026 03:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
Employment fair held for recruitment of women conductors, more than 100 applications received
मेरठ। उप्र परिवहन निगम की बसों में महिला परिचालक भर्ती के लिए सोमवार को भैंसाली डिपो परिसर में रोजगार मेला लगा। इसमें 100 से अधिक महिलाओं ने अपने आवेदन जमा किए।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों का चयन आवेदन पत्रों की जांच के बाद होगा। मेरठ परिक्षेत्र में चालक और परिचालकों की कमी है। इस कारण उप्र परिवहन निगम की कई बसें खड़ी हैं। उप्र सरकार ने महिलाओं को परिचालक पद पर रोजगार देने का कदम उठाया है। पूरे उप्र में महिला परिचालकों की भर्ती की जा रही है। मेरठ में पहले भी ऐसे कई मेले लग चुके हैं। महिलाएं आवेदन के लिए जागरूक हैं पर चयन प्रक्रिया में उनके आवेदन निरस्त हो जाते हैं।
विज्ञापन

सोमवार को भैंसाली डिपो पर क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय परिसर में मेला लगा। रीतू जोशी, कविता रानी, विकास भारद्वाज और गजेंद्र सिंह की उपस्थिति में आवेदन पत्र जमा हुए। संविदा पर महिला परिचालक के लिए 12वीं पास, सीसीसी प्रमाणपत्र और 18 से 40 वर्ष की उम्र अनिवार्य है। इंटरमीडिएट के अंकों की योग्यता सूची के आधार पर चयन होगा। संविदा महिला परिचालकों को 2.16 रुपये से 2.20 रुपये प्रति किलोमीटर मानदेय मिलेगा। 22 दिन ड्यूटी और 5000 किलोमीटर यात्रा पूरी करने पर 3000 रुपये का अतिरिक्त प्रोत्साहन भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed