{"_id":"69fc9e2ce3d2cc6a130eb8e0","slug":"employees-should-focus-on-educating-children-mahipal-valmiki-meerut-news-c-40-1-smrt1041-112274-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को शिक्षित करने पर ध्यान दें कर्मचारी : महिपाल वाल्मीकि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को शिक्षित करने पर ध्यान दें कर्मचारी : महिपाल वाल्मीकि
विज्ञापन
एस सी एस टी आयोग के सदस्य महिपाल वाल्मीकि पालिका कर्मचारियों को संबोधित करते हुए। (मवाना)
- अनुसूचित व अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य ने कर्मचारियों को संबोधित किया
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। नगर पालिका में अनुसूचित व अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य महिपाल वाल्मीकि ने कर्मचारियों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी और बच्चों को शिक्षित करने का आह्वान किया।
पालिका के डॉ. भीमराव अंबेडकर सामुदायिक केंद्र में कर्मचारियों के साथ बैठक में महिपाल वाल्मीकि ने कर्मचारियों से कहा कि बच्चों को शिक्षा की ओर भी आगे बढ़ाएं ताकि आपका आर्थिक मानसिक विकास हो सके। उन्होंने कहा कि हमें अपनी कर्मठता और मेहनत से अपने भविष्य को उज्ज्वल करना है। ताकि हम एक सभ्य समाज का निर्माण कर सकें। अध्यक्षता चेयरमैन अखिल कुमार कौशिक व संचालन चंद्रशेखर आजाद ने किया।
अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस की ओर से छह सूत्रीय ज्ञापन दिया। जिसमें नगर निकायों में रिक्त पदों पर स्थायी सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति, ठेका प्रथा समाप्त किए जाने, संविदा सफाई कर्मचारियों को स्थायी किए जाने, सफाई कर्मचारियों को इलाज के लिए दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सा योजना का लाभ दिलाए जाने आदि की मांग की गई। उन्होंने इस मांग पत्र को मुख्यमंत्री की टेबल तक पहुंचाने व पूरा कराने का प्रयास का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
साथ ही चेयरमैन व अधिशासी अधिकारी को ठेका कर्मचारियों, संविदा कर्मचारियों की मांगों को शीघ्रता से पूरा करने को कहा। एसडीएम संतोष कुमार, अधिशासी अधिकारी पूजा सिंह ने भी विचार रखे। संगठन शाखा अध्यक्ष मनोज घागट, महामंत्री राकेश गहलोत, सफाई लिपिक लाखन सिंह, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक योगेश कुमार, पवन, विकास, राजेंद्र बाबा, कोमल टाक, पूनम, भूरी, रीना आजाद आदि उपस्थित रहे।