{"_id":"66a992e260528a918b0cf064","slug":"employees-provident-fund-organization-resolved-127-complaints-out-of-132-meerut-news-c-14-1-mrt1051-612910-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने 132 में से 127 शिकायतों का किया निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने 132 में से 127 शिकायतों का किया निस्तारण
Wed, 31 Jul 2024 06:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Wed, 31 Jul 2024 06:57 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ के अंतर्गत आने वाले मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बिजनौर, बागपत, बुलंदशहर, हापुड़ तथा गाजियाबाद में सोमवार को सुनियोजित निधि आपके निकट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नियोक्ताओं, अंशधारकों एवं पेंशनरों ने भाग लिया। उन्हें दावा भुगतान, केवाईसी व पेंशन संबंधी जानकारी दी गई।
क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ के अंतर्गत आने सभी जिलों में 132 प्राप्त शिकायतों में से 127 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। मेरठ में आई सभी 16 शिकायतों का, सहारनपुर जिले की सभी 15, मुजफ्फरनगर की सभी 14, शामली जिले की 13 में से 09 का, बिजनौर की 37 में से 36 का, बागपत की सभी 07 का, बुलंदशहर की सभी 07 का, हापुड़ की सभी 07 का तथा गाजियाबाद जिले की सभी 16 शिकायतों का निस्तारण किया गया।