फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Employees of the tyre manufacturing company took out a march

टायर निर्माता कंपनी के कर्मचारियों ने पैदल मार्च निकाला

Fri, 27 Jun 2025 01:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Employees of the tyre manufacturing company took out a march
मेरठ..कंवलजीत..कलेक्ट्रेट पर कॉन्टिनेंटल कर्मचारियों के साथ धरना देते सरधना विधायक अतुल प्रधान.
मेरठ। टायर निर्माता कंपनी कॉन्टिनेंटल से 274 कर्मचारियों को पदमुक्त करने के मामले में बृहस्पतिवार को कर्मचारियों ने कमिश्नरी चौराहे से कलक्ट्रेट तक सपा विधायक अतुल प्रधान के नेतृत्व में पैदल मार्च निकाला। मार्च में 274 कर्मचारियों के अलावा पूर्व में भी निकाले गए कर्मचारी शामिल हुए। विधायक ने कर्मचारियों की ओर से जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

अपनी मांगों को लेकर कर्मचारी कंपनी अधिकारियों के साथ ही श्रम कार्यालय में भी शिकायत कर चुके हैं। उप श्रम आयुक्त ने दोनों पक्षों को सुनकर कॉन्टिनेंटल प्रबंधन को आगामी मंगलवार तक विभिन्न दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए आदेश दिया था। इस दौरान पुलिस ने कॉन्टिनेंटल के कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच विवाद न सुझलते देख बीएनएस की धारा 126 और 135 के तहत दोनों पक्षों को निरुद्ध किया है। इस मामले में अब कर्मचारियों ने पैदल मार्च निकाल विरोध प्रकट किया।
विज्ञापन

वहीं, विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि कर्मचारियों को उनका हक मिलना चाहिए। हम कर्मचारियों के साथ हैं और कंपनी से अनुरोध कर रहे हैं कि जितनी रकम के दस्तावेजों पर कर्मचारियों के हस्ताक्षर लिए गए उतना ही पैसा कर्मचारियों को मिलना चाहिए। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय राठी ने कहा कि कर्मचारियों को डराने धमकाने का कृत्य पूरी तरह अनुचित है। अभी दो दिन पूर्व डीएलसी में हुई बैठक में भी कर्मचारियों को डराया गया था। इससे पूर्व के वर्षाें में भी कंपनी बहुत से लोगों को निकालती रही है। पूर्व में निकाले गए कर्मचारी भी अब इस आंदोलन में शामिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों की ओर से पवन कुमार चौधरी ने कहा कि छह जून को कंपनी ने अल्टीमेटम दिया कि अगर कागजात पर हस्ताक्षर नहीं किए तो 105 दिन का ही वेतन दिया जाएगा। इस दौरान कर्मचारी 200 से 300 महीने के वेतन की मांग कर रहे थे। सुनवाई नहीं हुई अब मार्च निकालकर जिलाधिकारी से समस्या समाधान के लिए मांग की गई है। इस दौरान कपिल शर्मा, अतरार, आशीष, मनोज, टीटू, प्रदीप, चंद्रशेखर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed