फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Employees assaulted at Bhainsa toll

Meerut News: भैंसा टोल पर कर्मचारियों के साथ मारपीट

Thu, 04 Jun 2026 08:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 08:33 PM IST
विज्ञापन
Employees assaulted at Bhainsa toll
- अधिवक्ता ने भी कर्मचारी पर लगाया हमले का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मवाना। मेरठ- पौड़ी नेशनल हाईवे के भैंसा गांव स्थित टोल प्लाजा के कर्मचारी ने थाने में तहरीर देकर गांव मवाना खुर्द निवासी तीन युवकों से टोल मांगने पर गाली-गलौज करने और बाद में अपने 30-35 युवकों को बुलाकर मारपीट करने, टोल पर आतंक का माहौल पैदा करने का आरोप लगाया है। वहीं, मोहल्ला काबली गेट निवासी सागर ने टोल कर्मचारी पर गाली-गलौज करने सोने की चेन छीनने का आरोप लगाया है।

शामली जनपद के कैराना थाना क्षेत्र के गांव ऊंचा निवासी श्रवण चौहान ने थाने में दी तहरीर में बताया है कि वह और उसका साथी हर्षित भैंसा टोल प्लाजा पर 3 जून को रात 10.21 बजे ड्यूटी पर थे। उसी समय गांव मवाना खुर्द निवासी तीन युवक गाड़ी लेकर टोल प्लाजा पर पहुंचे, टोल मांगने पर आरोपियों ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी और धमकियां देने लगे। इसके बाद आरोपियों ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। कुछ ही देर में कई वाहनों में 30-35 लोग टोल पर पहुंच गए। धारदार हथियारों, लाठी डंडों और अवैध हथियारों से लैस होकर आरोपियों ने उन दोनों को पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने टोल पर आतंक का माहौल पैदा कर दिया। मारपीट से हर्षित बेहोश हो गया। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर टोलकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन


वहीं, दूसरे पक्ष से मोहल्ला काबली गेट निवासी सागर ने थाने में दी तहरीर में बताया है कि वह मेरठ कचहरी में वकालत करता है। वह रात 11 बजे मेरठ से मवाना लौट रहा था। टोल प्लाजा पर टोलकर्मी ने उसको रोक लिया। टोलकर्मी ने उसको गालियां देनी शुरू कर दी। गाली देने से मना किया और कहा कि उसने पास बनवाने के लिए पैसे और कागज टोल पर जमा कर रखे हैं। इस कारण उससे टोल पर पैसा नहीं लेते हैं। आरोप लगाया कि आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसके गले से चेन छीन ली और रुपये छीनने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसको बचाया। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि दोनों ओर से तहरीर मिली है कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed