{"_id":"67182bebf5d0148975094f76","slug":"employee-leader-slaps-bed-student-in-ccsu-meerut-news-c-72-1-mrt1063-123377-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सीसीएसयू में कर्मचारी नेता ने बीएड छात्र को जड़े थप्पड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सीसीएसयू में कर्मचारी नेता ने बीएड छात्र को जड़े थप्पड़
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में बीएड का परीक्षा परिणाम जारी न होने को लेकर ज्ञानस्थली कॉलेज के बीएड छात्र और कर्मचारी नेता में विवाद हो गया है। बात इतनी बढ़ गई कि कर्मचारी नेता ने छात्र को थप्पड़ जड़ दिए। इस पर हंगामा हुआ। पुलिस मौके पर पहुंची। इस संबंध में मेडिकल थाने में दोनों तरफ से तहरीर दी गई है।
मंगलवार शाम बीएड के परीक्षा परिणाम को लेकर ज्ञानस्थली कॉलेज के छात्र परिसर में पहुंचे। वहां बातचीत के दौरान कर्मचारी परिषद अध्यक्ष सर्वोत्तम शर्मा ने छात्र गौरव निवासी बिहार को थप्पड़ मारे, जिसका वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया। यह छह सेकंड का वीडियो वायरल है। इसे छात्र संगठनों ने प्रदेश सरकार के एक्स अकाउंट पर भी डाला है।
छात्र गौरव का कहना है कि वह कुछ छात्रों के साथ बीएड फाइनल का रिजल्ट क्यों जारी नहीं किया गया, यह जानने के लिए पहुंचा था। उन्हें परेशान किया गया। वे कार्यवाहक रजिस्ट्रार से मिले और अपनी बात रखी। इस दौरान कर्मचारी परिषद अध्यक्ष सर्वोत्तम शर्मा भी मौके पर थे। उन्होंने पिटाई करनी शुरू कर दी। मैं भागा तो मेरे पीछे भागे और पीटा। छात्र का आरोप है कि उसे मारने और रिजल्ट जारी नहीं करने की धमकी भी दी। वहीं, सर्वोत्तम शर्मा का कहना है की छात्र के सभी आरोप गलत हैं। बात करते वक्त उन्हें पीछे लात मारी गई। रिजल्ट कॉलेज से अंक नहीं आने की वजह से रुका हुआ है। छात्र विश्वविद्यालय में दबाव बना रहा था। अभद्रता कर रहा था और वीडियो बना रहे थे। इस संबंध में सीओ अभिषेक तिवारी का कहना है कि दोनों तरफ से तहरीर दी गई है। जांच की जा रही है।