{"_id":"638d06d3f35b7639b171a6a5","slug":"employee-had-looted-rs-1-25-lakh-two-accused-arrested-city-news-mrt616399339","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कर्मचारी ने कराई थी सवा लाख रुपये की लूट, दो आरोपी पकडे़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कर्मचारी ने कराई थी सवा लाख रुपये की लूट, दो आरोपी पकडे़
विज्ञापन
कर्मचारी ने कराई थी सवा लाख रुपये की लूट, दो आरोपी पकडे़
मेरठ। कैंट एरिया में इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के सामने पासी इंडेन गैस एजेंसी के कर्मचारियों से दो दिन पूर्व हुई सवा लाख रुपये की लूट का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। एजेंसी के कर्मचारी ने ही लूट की साजिश रची थी। पुलिस ने कर्मचारी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने लूट में प्रयुक्त पिस्टल और एक लाख रुपये बरामद किए हैं।
पुलिस लाइन में आईजी प्रवीण कुमार ने बताया कि जवाहर क्वार्टर कल्याणी कॉलोनी निवासी शशि पासी का बांबे बाजार में पासी इंडेन गैस एजेंसी का ऑफिस है। इनका गोदाम शिवाजी रोड पर वैश्य अनाथालय के सामने है। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे चार कर्मचारी श्रद्धापुरी फेस दो निवासी सूरज, इनका भाई गुलाब, संजय नगर निवासी खुशीराम उर्फ छोटे लाल और नौचंदी ढवाई नगर निवासी रिजवान अपने-अपने दोपहिया वाहनों पर गोदाम से 1.25 लाख रुपये लेकर बांबे बाजार स्थित ऑफिस जा रहे थे। कैंट एरिया में इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के सामने एक बाइक पर सवार होकर आए दो नकाबपोश बदमाशों ने खुशीराम और गुलाब की बाइक में पैर मारकर उन्हें गिरा दिया था। बदमाश नकदी लूटकर फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे।
आईजी ने बताया कि गैस एजेंसी के कर्मचारी रिजवान से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसका मालिक और साथी कर्मचारियों से विवाद चल रहा था। इसके चलते गैस एजेंसी का कैश लूटने की योजना अपने साथी आसिफ उर्फ आशीष और आमिर निवासी ढवाई नगर नौचंदी के साथ बना ली। शुक्रवार को गोदाम से निकलते ही रिजवान ने आसिफ और आमिर को फोन करके सूचना दे दी थी। इसके बाद इंटरनेशनल स्कूल के पास लूट की वारदात की। पुलिस ने रिजवान और आसिफ को गिरफ्तार कर लिया है। आमिर की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा आईजी ने की है।
विज्ञापन
तीन महीने पहले छोड़ दी थी नौकरी
रिजवान ने गैस एजेंसी से तीन महीने पहले नौकरी छोड़ दी थी। कुछ समय बाद फिर नौकरी पर आ गया था। तब से मालिक और कर्मचारियों से रिजवान रंजिश रखता था।
यह हुआ बरामद
- एक लाख रुपये
- दो मोबाइल फोन
- एक पिस्टल 32 बोर
- चार कारतूस
- एक बाइक