फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Employee cheated of Rs 1.25 lakh

Meerut News: कर्मचारी से सवा लाख रुपये की ठगी

Tue, 31 Mar 2026 10:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 10:13 PM IST
विज्ञापन
Employee cheated of Rs 1.25 lakh
दौराला। दौराला चीनी मिल के एक कर्मचारी को क्रेडिट कार्ड बनवाने का झांसा देकर साइबर ठग ने सवा लाख रुपये की ठगी कर ली। खाते से रुपये निकलने का संदेश मिलने पर पीड़ित को ठगी का पता चला। पीड़ित ने दौराला थाने में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


देवरिया निवासी रोहित गोस्वामी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह दौराला चीनी मिल में कार्यरत है। सोमवार शाम उसके मोबाइल पर एक कॉल आई, जिसमें कॉलर ने क्रेडिट कार्ड बनवाने का आकर्षक ऑफर बताया। बातचीत के दौरान ठग ने उसे अपने झांसे में लेकर एक लिंक भेजा और उसे खुलवाया। लिंक खोलते ही उसके बैंक खाते से 1.25 लाख रुपये निकल गए। मोबाइल पर रुपये कटने का संदेश आने पर उसे ठगी का पता चला। पीड़ित ने तुरंत थाने में साइबर टीम को मामले की जानकारी दी और रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed