जानीखुर्द। गांव खानपुर में सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को बैठक का आयोजन किया गया। इसमें समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और जनहित व सामाजिक एकजुटता से जुड़े विषयों पर चर्चा की। मुख्य अतिथि रालोद के प्रदेश महासचिव रणवीर दहिया ने कहा कि किसी भी समाज की उन्नति और मजबूती के लिए सभी वर्गों के बीच आपसी सम्मान, सहयोग और एकजुटता का होना बेहद आवश्यक है। उन्होंने सामाजिक समरसता पर जोर देते हुए आगामी चुनाव में एनडीए की सरकार बनाने का आह्वान किया। रालोद के प्रदेश महासचिव डॉ. सुशील गौतम ने पार्टी और संगठन की गतिविधियों को धरातल पर मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मदन जाटव ने और संचालन रवि भारत चिकारा ने किया। इस अवसर पर मदन जाटव, संजय जाटव, सुभाष जाटव, अशोक जाटव, जगपाल, ऋषिपाल जाटव, सत्यपाल सिंह आदि मौजूद रहे।