फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Emphasis placed on strengthening the organization up to the booth level at the PDA Panchayat.

Meerut News: पीडीए पंचायत में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर दिया जोर

Fri, 25 Sep 2026 07:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
Emphasis placed on strengthening the organization up to the booth level at the PDA Panchayat.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। समाजवादी पार्टी के पीडीए जनसंपर्क अभियान के तहत शुक्रवार को सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के कस्बा हर्रा में पीडीए चौपाल आयोजित की गई। इसमें सपा नेताओं ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। साथ ही गांव और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने पर चर्चा की गई।
चौपाल को संबोधित करते हुए सपा नेता चौधरी वसीम राजा ने कहा कि कार्यकर्ताओं को लगातार मोहल्लों में पहुंचकर लोगों से संवाद करना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोगों की समस्याएं सुनकर उन्हें संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों की विकास में समान भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी उन्होंने जोर दिया।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गूमी ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और सदस्यता अभियान को गति देने पर चर्चा की। इस दौरान जानू चौधरी, ज़ुल्फ़िकार राना, इरशाद मेम्बर, इरशाद प्रधान, बबलू, सलमान, सद्दाम, इमरान नगर अध्यक्ष, मोमिन, रोशन, इस्माईल, मुरलीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed