{"_id":"6a8da20350a7710ce50e812f","slug":"emphasis-placed-on-public-participation-at-a-seminar-on-harishankari-tree-plantation-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113388-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: हरिशंकरी पौधरोपण पर विचार गोष्ठी में जनसहभागिता पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: हरिशंकरी पौधरोपण पर विचार गोष्ठी में जनसहभागिता पर दिया जोर
विज्ञापन
सरधना। नगर पालिका की ओर से मंगलवार को हरिशंकरी पौधरोपण कार्यक्रम को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर पालिका की ओर से मंगलवार को हरिशंकरी पौधरोपण कार्यक्रम को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष सबीला बेगम ने की। गोष्ठी में पालिका के सभासदों समेत सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने सहभागिता की। संचालन सोहनवीर सिंह ने किया।
मुख्य अतिथि डॉ. प्रमोद कुमार भारद्वाज ने हरिशंकरी में शामिल तीन वृक्षों के धार्मिक, पर्यावरणीय और औषधीय महत्व की जानकारी दी। लोक भारती के प्रांतीय संयोजक शिवकुमार ने हरिशंकरी पौधरोपण को जनअभियान बनाने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
राजस्व निरीक्षक किशोरी सिंह ने कहा कि पालिका स्तर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने बताया कि हरिशंकरी पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के साथ लोगों को प्रकृति के प्रति जागरुक करने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में एडवोकेट संजीव कुमार, विपिन कुमार शर्मा, शावेज अंसारी, संजीव कुमार, अजीत सिंह, कमल चौहान, कमल ठाकुर, विष्णु दत्त त्यागी, ऋषि पाल सैनी, बिजेंद्र मीणा आदि रहे।