फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Emphasis on strengthening the Congress organization, new office bearers appointed

Meerut News: कांग्रेस संगठन को मजबूती देने पर जोर, नए पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति

Sun, 29 Mar 2026 07:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on strengthening the Congress organization, new office bearers appointed
जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष गौरव भाटी नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष को नियुक्ति पत्र देते हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। मोहल्ला मुन्नालाल में रविवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बैनर तले जिला कांग्रेस कमेटी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पार्टी के सचिव विदित चौधरी मौजूद रहे। इस दौरान संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नई नियुक्तियों की घोषणा की गई।
जिला अध्यक्ष गौरव भाटी ने मोहम्मद तालिब को मवाना नगर अध्यक्ष और शाहनवाज कुरैशी को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया। नियुक्ति के बाद मुख्य अतिथि विदित चौधरी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें मिली जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को आम जनता तक पहुंचाएं।
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष गौरव भाटी ने कहा कि यह नियुक्तियां कार्यकर्ताओं के जमीनी समर्पण, संगठन के प्रति निष्ठा और कार्यकर्ताओं के बीच उनके व्यवहार को देखते हुए की गई हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि मोहम्मद तालिब और शाहनवाज कुरैशी के नेतृत्व में संगठन नगर में विकास और जनहित के कार्यों को नई दिशा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनियुक्त नगर अध्यक्ष मोहम्मद तालिब ने कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर नगर की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास करेंगे और संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे।


कार्यक्रम में शबी खान, अफजल सनौता, सैयद आमिर रजा, योगी जाटव, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed