फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Emphasis on strengthening agriculture through modern technology.

Meerut News: आधुनिक तकनीक से खेती को सशक्त बनाने पर जोर

Fri, 12 Jun 2026 07:09 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 12 Jun 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on strengthening agriculture through modern technology.
मेरठ-----कृ​षि विवि के तकनीकी महाविद्यालय कार्यशाला में कुलसचिव डॉ वीपी सिंह, डीन डॉ जयवीर सिंह
कृषि विश्वविद्यालय में कृषि 4.0 और क्लाउड एकीकरण विषय पर कार्यशाला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मोदीपुरम। कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में शुक्रवार को कृषि 4.0 और क्लाउड एकीकरण विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य आधुनिक डिजिटल तकनीकों आंकड़ों के विश्लेषण और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के माध्यम से पारंपरिक खेती को अधिक प्रभावी एवं उन्नत बनाना था।
कार्यशाला में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और शोधार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मार्गदर्शन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ त्रिवेणी दत्त ने किया। अध्यक्षता कुलसचिव डॉ वीपी सिंह ने की। कार्यशाला में विशेषज्ञों ने कृषि क्षेत्र में चौथी औद्योगिक क्रांति की भूमिका नई तकनीकों के बढ़ते उपयोग तथा युवाओं के लिए उपलब्ध रोजगार और शोध के अवसरों पर विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों को कृषि संबंधी आधुनिक तकनीकी साधनों और डिजिटल मंचों के उपयोग के बारे में बताया।
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने बताया कि आधुनिक डिजिटल तकनीकों के प्रयोग से फसलों की निगरानी संसाधनों का बेहतर प्रबंधन उत्पादन लागत में कमी और कृषि उत्पादकता में वृद्धि संभव है। उन्होंने कहा कि भविष्य की खेती तकनीक आधारित होगी इसलिए विद्यार्थियों और शोधार्थियों को नई तकनीकों से जुड़ना आवश्यक है। कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ जयवीर सिंह और डॉ पुष्पेंद्र कुमार सिंह कार्यक्रम का समन्वयक डॉ उत्कर्ष पुंडीर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed