{"_id":"69cbfe424e86081c75027a5f","slug":"emphasis-on-improving-the-electricity-system-in-hastinapur-meerut-news-c-228-1-mwn1001-104677-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: हस्तिनापुर में बिजली व्यवस्था सुधारने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: हस्तिनापुर में बिजली व्यवस्था सुधारने पर जोर
विज्ञापन
नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरपर्सन क समक्ष हस्तिनापुर में विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त बनाने का प्
- जल्द बदले जाएंगे जर्जर खंभे और ट्रांफार्मर
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। नगर में लगातार बिगड़ रही बिजली व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा खटीक ने मंगलवार को अपने कार्यालय में बैठक की। इसमें विद्युत विभाग के एक्सईएन, एसडीओ और कनिष्ठ अभियंता (जेई) मौजूद रहे। इस दौरान नगर में विद्युत आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
सुधा खटीक ने नगर के विभिन्न वार्डों में जर्जर हो चुके लोहे के बिजली खंभों को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पुराने और कमजोर खंभे कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं, इसलिए इन्हें प्राथमिकता के आधार पर बदलना जरूरी है। साथ ही जहां-जहां आवश्यकता है, वहां नए विद्युत खंभे स्थापित कराने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा कई स्थानों पर खराब और ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की समस्या भी बैठक में उठाई गई। अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि खराब ट्रांसफार्मरों को शीघ्र बदलवाया जाए ताकि उपभोक्ताओं को बार-बार होने वाली बिजली कटौती से राहत मिल सके। अध्यक्ष ने कहा कि नगर की बढ़ती आबादी और बिजली की मांग को देखते हुए नया सब-स्टेशन बेहद आवश्यक है। इससे बिजली आपूर्ति सुचारु और स्थिर हो सकेगी।
अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को सभी प्रस्तावित कार्यों को जल्द से जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगरवासियों को बेहतर बिजली सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।