फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Emphasis on education and organization; a call to gear up for the Assembly elections.

Meerut News: शिक्षा और संगठन पर जोर, विधान सभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान

Sat, 03 Oct 2026 08:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 03 Oct 2026 08:48 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on education and organization; a call to gear up for the Assembly elections.
सरूरपुर। अति​ पिछड़ा सम्मेलन में शामिल रालोद पदा​धिकारी। संवाद
रालोद के अति पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में पार्टी नेताओं ने गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियां पहुंचाने की अपील की
विज्ञापन

विधान सभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। कस्बे में आयोजित रालोद के अति पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में रालोद नेताओं ने शिक्षा, सामाजिक उत्थान और संगठन की मजबूती पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं से अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में जुटने का आह्वान किया है।
भूनी चौराहे के पास एक रिसॉर्ट में रालोद नेता सुनील रोहटा के आह्वान पर आयोजित अति पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में सिवालखास क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में समाज के प्रतिनिधि, किसान और युवा शामिल हुए। सम्मेलन में बागपत सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एकजुट होकर जुटने का आह्वान किया। रालोद के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. यशपाल बघेल ने पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने की बात कही।
विज्ञापन

विधायक गुलाम मोहम्मद ने कहा कि समाज की तरक्की के लिए शिक्षा जरूरी है। उन्होंने सामाजिक सुधार के साथ संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। मीरापुर विधायक मिथलेश पाल की पुत्री सुप्रिया पाल ने विधानसभा चुनाव में अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों से एनडीए गठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक ने किसान ट्रस्ट के कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने चौधरी चरण सिंह और चौधरी अजित सिंह के किसान हित में किए कार्यों को याद किया। एससी-एसटी आयोग के सदस्य नरेंद्र खजूरी ने सभी वर्गों के उत्थान की बात कही। रालोद जिलाध्यक्ष एडवोकेट अनिकेत भारद्वाज ने पार्टी को सर्वसमाज की हितैषी बताते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

आयोजक सुनील रोहटा ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर संगठन के लिए काम करने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन गौरव जिटौली ने किया। अध्यक्षता रिछपाल प्रधान खिर्वा ने की। अतिथियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान युवा रालोद जिलाध्यक्ष अभिमन्यु ललसाना, विवेक बाफर, अर्जुन ढीडाला, इंद्रपाल भाटी, सतेंद्र तोमर,बाबूराम प्रजापति, राहुल पुनिया, सुबोध मलिक, संजय पनवाड़ी, जितेंद्र कश्यप,देवेंद्र प्रजापति, मानसिंह ठाकुर, महक सिंह कश्यप, रिशिपाल प्रधान, टिंकू गोस्वामी, बिशनलाल कश्यप,गौरव जिटौली मौजूद रहें।

सरूरपुर। अति पिछड़ा सम्मेलन में शामिल रालोद पदाधिकारी। संवाद

सरूरपुर। अति पिछड़ा सम्मेलन में शामिल रालोद पदाधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed