{"_id":"5cdd7666bdec22070970fafd","slug":"elephant-damaged-crops-in-bijnor-and-forest-officers-fired","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथी ने मचाया जमकर उत्पात, फसलों को रौंदा, वन अधिकारियों ने हवाई फायरिंग कर भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथी ने मचाया जमकर उत्पात, फसलों को रौंदा, वन अधिकारियों ने हवाई फायरिंग कर भगाया
Thu, 16 May 2019 08:11 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 16 May 2019 08:11 PM IST
विज्ञापन
जंगली हाथी ने उत्पात मचाया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के नजीबाबाद में जंगली हाथी ने फसलों को रौंदकर उत्पाद मचाया। जंगली हाथी के भय से खेतों पर काम कर रहे किसान भाग निकले। पुलिस और वन अधिकारियों ने हाथी को वन क्षेत्र में भगाया।
विज्ञापन
मंडावली क्षेत्र में पॉलीटेक्निक कॉलेज के पीछे खेतों में जंगली हाथी घुस आया। हाथी ने गांव मझाड़ी के किसान सुरेंद्र सिंह की गन्ने की फसल रौंद डाली। खेतों में काम कर रहे किसानों की नजर जंगली हाथी पर पड़ी। किसानों ने भागकर शोर मचाया और ग्रामीणों को हाथी के आने की सूचना दी। इसके बाद फिर पुलिस को भी जंगल क्षेत्र में हाथी के आने की सूचना दी।
विज्ञापन
वहीं मंडावली थानाध्यक्ष संदीप त्यागी के निर्देशन में पुलिस मौके पर पहुंची। साहनपुर वन रेंज अधिकारी गजेंद्र सिंह यादव को हाथी की सूचना दी। पुलिस और वन अधिकारियों ने हवाई फायरिंग कर हाथी को खेतों से निकालकर वन क्षेत्र में भगाने का प्रयास किया। हाथी खेतों से निकलता हुआ गांव जटपुरा बौंडा के एक बाग में घुस गया। पुलिस, वन कर्मियों और ग्रामीणों ने शोर मचाकर और आग दिखाकर हाथी को वन क्षेत्र की ओर भेज दिया।
विज्ञापन
उधर, देवेंद्र सिंह, मुन्नू सिंह, मुनेश, अजय पाल, रवींद्र आदि का कहना है कि भीषण कर्मी शुरू होते हुए पानी की तलाश में जंगली जानवर वन क्षेत्र से ग्रामीण क्षेत्र की तरफ आ जाते हैं। ग्रामीणों ने वन निगम अधिकारियों से वन क्षेत्र में पानी की व्यापक व्यवस्था कराने की मांग की।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/