फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Elephant carcass found in Kalagarh range forest

Meerut News: कालागढ़ रेंज के जंगल में मिला हाथी का शव

Thu, 09 Jan 2025 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Elephant carcass found in Kalagarh range forest
कालागढ़ रेंज के जंगलों में सोते में मृत पड़ा हाथी। स्रोत वन विभाग।
मौत कैसे हुई, पोस्टमार्टम में नहीं हुआ साफ, विसरा बरेली स्थित फोरेंसिक लैब भेजा
विज्ञापन


वन विभाग के अधिकारियों ने किया हाथी के अंगों के सुरक्षित होने का दावा


संवाद न्यूज एजेंसी
कालागढ़ (बिजनौर)। कार्बेट टाइगर रिजर्व की कालागढ़ रेंज के अंतर्गत धारा के जंगलों में मंगलवार को हाथी का शव मिला। वन विभाग के अधिकारियों ने हाथी के अंगों के सुरक्षित होने का दावा किया है। हाथी की मौत कैसे हुई, पोस्टमार्टम में यह साफ नहीं हुआ। अब अधिकारियों ने विसरा बरेली स्थित फोरेंसिक लैब भेजा है।
मंगलवार को धारा बीट कक्ष संख्या 11 गौजपानी सोत के पास गश्त के दौरान एक नर हाथी का शव गश्ती दलों को मिला। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक कार्यालय के अनुसार हाथी की उम्र लगभग 20 वर्ष है। हाथी के दोनों दांत एवं अन्य समस्त अंग सुरक्षित हैं। अधिकारियों ने टीम का गठन कर आसपास के क्षेत्र में कांबिंग की।
विज्ञापन

कैमरा ट्रैप लगाए गए। शव विच्छेदन के बाद विसरा जांच के लिए बरेली फोरेंसिक लैब भेजा जा रहा है। मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक रंजन मिश्रा, कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डा. साकेत बडोला, उप निदेशक राहुल मिश्रा, पशु चिकित्सा अधिकारी डा. दुशयंत शर्मा, डाॅ. राजीव कुमार, कालागढ़ के उप प्रभागीय वनाधिकारी बिंदर पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed