{"_id":"68cd79ba73f7e3130f065d08","slug":"electricity-supply-will-be-disrupted-in-many-areas-today-meerut-news-c-72-1-mct1009-140869-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: आज कई क्षेत्रों में बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: आज कई क्षेत्रों में बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मरम्मत कार्यों के कारण शनिवार को शहर के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। शहर के माधवपुरम-एक और दो उपकेंद्र क्षेत्र, विकासपुरी हापुड़ रोड और सूरजकुंड उपकेंद्र क्षेत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। सदर और बेगमपुल उपकेंद्र क्षेत्र में सुबह 11:30 से दोपहर 3:30 तक विद्युत आपूर्ति नहीं रहेगी। पीएल शर्मा अस्पताल उपकेंद्र क्षेत्र में दोपहर 12 बजे से लेकर 4 बजे तक और सेंट लुक्स उपकेंद्र क्षेत्र में सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
इसके अलावा कंकरखेड़ा शहर और देहात क्षेत्र के लक्ष्य विहार, यूरोपियन एस्टेट, वृंदा एन्क्लेव, गोविंदपुरी, अशोकपुरी, नंदपुरी, न्यू अशोकपुरी में सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक बिजली नहीं रहेगी। डिफेंस एन्क्लेव में सुबह 10 से दोपहर एक बजे, सैनिक विहार उपकेंद्र क्षेत्र में सुबह 10 से दोपहर एक बजे, पल्लवपुरम-एक और दो में सुबह 10 से दोपहर एक, सोफीपुर, एमईएस में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे, सिविल लाइन में सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक और मंगलपांडे नगर में शाम 4 से 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।