फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Electricity supply stalled for five hours in Modipuram

Meerut News: मोदीपुरम में पांच घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति

Wed, 29 Apr 2026 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply stalled for five hours in Modipuram
मेरठ। भीषण गर्मी के बीच सोमवार रात चली आंधी से बिजली लाइन में फॉल्ट हो गया। इससे मोदीपुरम क्षेत्र में लगभग पांच घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। पूरी रात बिजली न आने से लोगों के इन्वर्टर भी बंद हो गए और उन्हें भारी परेशानी झेलनी पड़ी। मंगलवार सुबह लगभग पांच बजे बिजली आपूर्ति सुचारू हो पाई।
विज्ञापन


सोमवार रात करीब 11:30 बजे मोदीपुरम क्षेत्र की बिजली लाइन में फॉल्ट हुआ। इससे पल्लवपुरम, मोदीपुरम, उदय सिटी और रुड़की सड़क की कॉलोनियों में बिजली गुल हो गई। लोगों ने तत्काल बिजलीघर और ऑनलाइन शिकायत की। बिजलीकर्मी रात में ही फॉल्ट ढूंढकर ठीक करने में जुट गए। मंगलवार को दिन में भी मोदीपुरम क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रही। उदय सिटी निवासी हरीश कुमार ने बताया कि इन्वर्टर डिस्चार्ज होने से सुबह पानी की भी समस्या हुई।
विज्ञापन

सदर बाजार क्षेत्र में लो वोल्टेज से लोग परेशान रहे। वेस्ट एंड सड़क निवासी मनोज गुप्ता ने बताया कि कूलर, एसी न चलने से गर्मी में भारी दिक्कत हुई। गढ़ रोड की अजंता कॉलोनी में मंगलवार रात बिजली बाधित हुई। जागृति विहार सेक्टर आठ में ट्रांसफार्मर में आग लगने से 30-40 घरों की बिजली ठप हो गई जिसे बिजलीकर्मियों ने पुलिस और लोगों की सहायता से बुझाया। लोगों ने विद्युत अधिकारियों से गर्मी में बिजली आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है। इसी तरह से सैनिक विहार कंकरखेड़ा में भी दिन में थोड़ी देर को बिजली बंद रही। शास्त्रीनगर, सराय काजी, प्रवेश विहार आदि कॉलोनियों में भी दिन में कई बार बिजली की ट्रिपिंग से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed