फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Electricity supply could not be restored even after 10 days, villagers created ruckus

10 दिन बाद भी सुचारू नहीं हो सकी विद्युत आपूर्ति, ग्रामीणों का हंगामा

Mon, 02 Jun 2025 01:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply could not be restored even after 10 days, villagers created ruckus
दौराला - दौराला बिजली घर पर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग करते हुए किसान। स्रोत : संवाद
दौराला। समौली और अख्तियारपुर के किसानों ने रविवार को दौराला बिजली घर पर पहुंचकर हंगामा किया। अवर अभियंता ने किसानों को समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि 10 दिन बीतने के बाद भी दोनों गांव के जंगल की बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी है। एसडीओ सकौती के आश्वासन पर किसान शांत हुए।
विज्ञापन

समौली गांव निवासी जितेंद्र कांबोज, सतीश, रामनाथ, अमित, भंवर सिंह, महिपाल, अनिरुद्ध, काके, अख्तियारपुर गांव निवासी चौधरी किशोर, दर्पण, निरंकार, दिनेश आदि ने बताया कि 22 मई को शहर से लेकर देहात तक आंधी तूफान से भारी नुकसान हुआ था। विद्युत पोल टूटने से जंगल और गांव की आपूर्ति बाधित हो गई थी। गांवों की आपूर्ति तो बहाल कर दी गई, लेकिन जंगल की बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी। जंगल की विद्युत आपूर्ति सुचारू नहीं होने से किसानों की फसल सूख रही है। लाइन ठीक करने का कार्य चल रहा है, लेकिन धीमी गति से कार्य होने के कारण इतना वक्त बीत गया है कि बिजली नहीं आने से किसान बारिश के ही भरोसे हैं। कुछ किसानों ने डीजल इंजन लगाकर खेतों की सिंचाई कर ली, लेकिन जिनके पास इंजन नहीं है, उनकी फसल खराब होने की कगार पर पहुंच गई है। इससे गुस्साए किसान बिजली घर पर पहुंचे और हंगामा करते हुए जल्द आपूर्ति सुचारू करने की मांग की। एसडीओ सकौती शिवप्रकाश ने फोन पर किसानों को जल्द कार्य समाप्त कर आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया।

दौराला - दौराला बिजली घर पर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग करते हुए किसान। स्रोत : संवाद

दौराला - दौराला बिजली घर पर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग करते हुए किसान। स्रोत : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed