{"_id":"68dbf0877155fa5f54060b63","slug":"electricity-remained-disrupted-for-hours-at-many-places-including-vishwa-enclave-meerut-news-c-72-1-mrt1058-141542-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: विश्व एनक्लेव समेत कई स्थानों पर घंटो ठप रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: विश्व एनक्लेव समेत कई स्थानों पर घंटो ठप रही बिजली
विज्ञापन
बारिश के बाद लाइनों में फाल्ट और मरम्मत कार्य चलने की वजह से आधा शहर रहा प्रभावित
विश्व एनक्लेव के लोगों ने विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर रोष जताया
मेरठ। दिल्ली रोड पर मोहकमपुर की विश्व एनक्लेव समेत शहर की कई कॉलोनियों में मंगलवार को घंटो बिजली ठप रही। विश्व एनक्लेव के लोगों ने विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर आक्रोश जताया। बारिश की वजह से लाइनों में फाल्ट के कारण शहर में कई अन्य स्थानों पर भी बिजली ठप रही। लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। पानी की आपूर्ति भी बाधित रही।
दिल्ली रोड पर विश्व एनक्लेव, देवलाेक कॉलोनी में आधी रात बाद बिजली ठप हो गई। सुबह तक आपूर्ति चालू नहीं हुई तो विश्व एनक्लेव के लोगों ने बिजलीघर पहुंचकर नाराजगी जताई। सुबह करीब पौने दस बजे चालू हुई। माधवपुरम में भी आपूर्ति बाधित रहने लोग परेशान रहे। मलियाना उपकेंद्र से सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली नहीं रही। विकासपुरी, गंगानगर प्रथम, सदर और बेगमपुल उपसंस्थान क्षेत्र में भी बिजली गुल रही। सदर बाजार और बेगमपुल उपकेंद्र इलाकों में मरम्मत कार्यों के लिए सुबह 11:30 से दोपहर 3:30 तक का शटडाउन दिया गया जिससे बिजली गुल रही। सिविल लाइन के ईके फीडर, मंगलपांडे नगर के अजंता काॅलोनी फीडर, सेंट लुक्स के साकेत कुंज फीडर, गोल मार्केट, विवि उपकेंद्र के एपेक्स फीडर, जेल चुंगी, न्यू सूरजकुंड के दयाल बाग, जागृति विहार उपकेंद्र के सोमदत्त विहार, शास्त्रीनगर, मीनाक्षीपुरम, गंगासागर, न्यू शिव लोक, फाजलपुर आदि फीडर क्षेत्रों में भी बिजली आपू्र्ति प्रभावित हुई। हापुड़ रोड, इस्लामाबाद, रामलीला ग्राउंड, मदीना काॅलोनी, लिसाड़ी गेट, गीता नगर, समर गार्डन, माधवपुरम, बिशन चौक, गौतम नगर, टीपी नगर, चंद्रलोक, खड़ौली, रामा गार्डन, पांचली, भोला रोड, शेखपुरा इलाकों में बिजली-पानी संकट से लोग परेशान रहे।
शहर के अधिकांश इलाकों में दिन में चार से पांच घंटे तक मरम्मत कार्यों के लिए शटडाउन के चलते बिजली गुल हो रही है। रात में फाल्ट से भी घंटों बिजली गुल होने से लोग परेशान हो रहे है। इसके अलावा दोपहर बाद बारिश हुई तो जगग-जगह फाल्ट भी हुए। मंगलपांडेनगर समेत कई इलाकों में बिजली की आंख मिचौली ने भी लोगों को परेशान किया।