{"_id":"68911b25e4e5d9fcde080094","slug":"electricity-problems-will-be-resolved-in-public-hearing-meerut-news-c-72-1-mrt1058-138204-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसुनवाई में होगा बिजलीसमस्याओं का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसुनवाई में होगा बिजलीसमस्याओं का निस्तारण
विज्ञापन
मेरठ। संभव कार्यक्रम के अंतर्गत पश्चिमांचल के सभी 14 जिलों में सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को विद्युत उपभोक्ता सेवा शिविर जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रबंध निदेशक पीवीवीएनएल ईशा दुहन ने बताया कि शिविर में उपभोक्ताओं की बिजली बिल सम्बन्धी, नए कनेक्शन आदि बिजली की शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा।
संभव कार्यक्रम के तहत पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के 14 जनपदों के विद्युत उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए माह के प्रत्येक मंगलवार को समय सुबह 10 बजे से अपराह्न 12 बजे तक विद्युत उपभोक्ता सेवा शिविर जन-सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन ऊर्जा भवन सभागार में किया जाएगा। शिविर ने उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।