{"_id":"6705b7401deb79277105e5f4","slug":"electricity-lines-of-many-villages-will-be-connected-to-kunda-meerut-news-c-228-1-mwn1001-102205-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कुंडा से जोड़ी जाएगी कई गांवों की विद्युत लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कुंडा से जोड़ी जाएगी कई गांवों की विद्युत लाइन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव बस्तौरा नारंग के पास पिछले कई दिन से गंगा का काटन तेजी से चल रहा था। इसके चलते जंगल से निकल रही हाईटेंशन विद्युत लाइन के खंबे गंगा में गिर गए और कई गांवों की विद्युत आपूर्ति पुरी तरह बंद हो गई थी। दूसरे दिन भी विद्युत आपूर्ति बंद रही। इससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। अब विद्युत टीम ने इस्टीमेट तैयार कर कुंडा की लाइन से जोड़कर विद्युत आपूर्ति कराने का निर्णय लिया गया।
दरअसल, सोमवार सुबह खंभे गंगा में गिरने से बस्तौरा नारंग, पहाड़पुर, मखदुमपुर, किशोरपुर, मामेपुर सहित अन्य गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। पिछले दो दिन से इन क्षेत्रों के लोग परेशान हैं। विद्युत विभाग के एसडीओ और अवर अभियंता ने पहुंचकर स्थिति पर जायजा लिया। इसका इस्टीमेट बनाकर अधिकारियों को दिया है। कस्बे के विद्युत उपखंड केंद्र के अवर अभियंता विजेंद्र कुमार ने बताया कि इन गांवों को विद्युत आपूर्ति देने के लिए दूसरी लाइन का निर्माण किया जाएगा।
विद्युत आपूर्ति के लिए इस लाइन को कुंडा गांव की लाइन से जोड़ा जाएगा। इसे जोड़ने के लिए करीब सात खंभे गाड़ी से जाएंगे। अगले दो से तीन दिन का समय इसमें लग सकता है क्योंकि इसका एस्टीमेट विभागीय अधिकारियों को दे दिया गया है। उधर मखदुमपुर, किशोरपुर, और बस्तौरा नारंग ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधानों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से गांव में जल्द से जल्द विद्युत सप्लाई शुरू करने की मांग की है। ग्राम प्रधानों का कहना है कि बिना लाइट के गांव में लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले 15 दिन से गंगा का जलस्तर सामान्य स्थिति में है। क्षेत्र के किसानों को उम्मीद थी कि अब गंगा के कटान से राहत मिल जाएगी। जलस्तर तो काम हो गया, लेकिन कटान अभी भी हो रहा है।
विज्ञापन
जल्द ही पूरा कराया जाएगा काम
प्रभावित गांवों की लाइन को गंगा के कटान ने प्रभावित कर दिया है। अब वहां से विद्युत आपूर्ति संभव नहीं है। इसलिए कुंडा गांव से विद्युत आपूर्ति के लिए सात खंभों का इस्टीमेट भेजा गया है। जल्द ही कार्यों को पूरा किया जाएगा और बंद पड़ी विद्युत आपूर्ति सुचारू होगी। - बिजेंद्र कुमार, अवर अभियंता, विद्युत उपखंड हस्तिनापुर