फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Electricity corporation with consumer also lime

उपभोक्ता नहीं विद्युत निगम को भी लगाया चूना

Tue, 18 Feb 2020 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Electricity corporation with consumer also lime
मेरठ। बिजली चोरी के जुर्माने की आड़ में धोखाधड़ी करने वाले निजी कंपनी के कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं के साथ विद्युत निगम को भी चूना लगाया है। दरअसल, इन कर्मचारियों ने जितने मीटर उतारे थे, उनमें से कई का विवरण दर्ज ही नहीं कराया। इससे साफ है कि फर्जीवाड़े में विद्युत निगम के कर्मचारियों की भी मिलीभगत है। उपभोक्ता जब फर्जीवाड़े की शिकायत लेकर बिजलीघर पहुंचे तो उन्हें धमकी देकर भगा दिया गया।
विज्ञापन

शहर में स्मार्ट मीटर लगाने का जिम्मा दो निजी कंपनियों के पास है। पीवीवीएनएल अफसरों पर इनकी निगरानी का जिम्मा है। दोनों निजी कंपनियों ने कुछ अन्य छोटी कंपनियों से संपर्क कर स्मार्ट मीटर काम शुरू कराया। इन्हीं में से एक कंपनी के कर्मचारियों ने फर्जीवाड़ा किया था। नियमानुसार हर दिन लगाए गए स्मार्ट मीटरों का विवरण दर्ज कराना होता है। पुराने मीटर की डिटेल्स भी ऑनलाइन अपडेट करनी होती हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कार्यदायी संस्था गड़बड़ी की बात स्वीकार कर रही है, लेकिन यह भी कह रही है कि इन कंपनी से काम नवंबर माह में छीन लिया गया था।
विज्ञापन

कनेक्शन न जुड़ने से उपभोक्ता परेशान
जुर्माने की आड़ में धोखाधड़ी का शिकार हुए उपभोक्ता कनेक्शन न जुड़ने से परेशान हैं। पीड़ित का कहना है कि अफसर कनेक्शन जुड़वाने का आश्वासन देते हैं, लेकिन बिजलीघर में कोई सुनवाई नहीं कर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मवाना क्षेत्र के हैं सभी आरोपी
धोखाधड़ी करने वाले आरोपी मवाना क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। यह भी सामने आया है कि इन लोगों ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया है। मामले में खुलासे के बाद आरोपी युवकों ने एक पीड़ित से संपर्क भी साधा है।

पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा। दोषी किसी भी दशा में बख्शे नहीं जाएंगे। - एसबी यादव, चीफ इंजीनियर, मेरठ जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed