{"_id":"68b5cc4a55c23842680c2e48","slug":"electric-scooter-catches-fire-while-charging-in-furniture-showroom-meerut-news-c-72-1-smrt1021-139803-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्नीचर शोरुम में चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्नीचर शोरुम में चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग
विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..फिल्मीस्तान रोड किमको सेफ फर्नीचर के शोरूम में इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी चार्जिंग करते
- ऊपर रह रहे परिवार ने शोर मचाया तो लोगों ने पहुंचकर आग बुझाई
- देहली गेट क्षेत्र में सोमवार शाम हुआ हादसा, बड़ा नुकसान होने से बचा
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। देहली गेट क्षेत्र में सोमवार शाम करीब सात बजे फर्नीचर शोरूम में खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी में चार्जिंग के दौरान अचानक आग लग गई। आग तेजी से भड़की तो शोरूम के ऊपर रह रहे परिवार के लोगों ने शोर मचा दिया। आसपास के लोग दौड़े और उन्होंने अग्निशमन यंत्रों का इस्तेमाल कर आग को बुझा दिया। उनके प्रयास से बड़ा नुकसान होने से बच गया।आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
फिल्मिस्तान रोड के निवासी तीन भाइयों आफाक, इशहाक और अशफाक का फर्नीचर का कारोबार है। करीमनगर में उनका फर्नीचर बनाने का कारखाना है। घर के निचले हिस्से में उन्होंने शोरूम बना रखा है। सोमवार शाम इशहाक की इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम के बाहरी हिस्से में चार्जिंग पर लगी थी। पास ही कार भी खड़ी थी। अचानक स्कूटी में हल्के धमाके के साथ आग लग गई। आग की ऊंचीं लपटें देखकर ऊपर रह रहे परिवार की महिलाओं और बच्चों ने शोर मचा दिया।
शोर सुनकर पास ही पेंट की दुकान चलाने वाले शकील अहमद, उनका कर्मचारी नब्बू और अन्य लोग दौड़ पड़े। उन्होंने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की गई तो आग भड़क उठी। इसके बाद शकील अहमद ने अग्निशमन यंत्र मंगाए। इन यंत्रों का प्रयोग करने से आग जल्द बुझ गई। इसके साथ ही दमकल की टीम को सूचना दी गई। गनीमत रही कि आग पास में खड़ी कार और शोरूम में रखे फर्नीचर तक नहीं पहुंची। हालांकि स्कूटी पूरी तरह जल गई। सीओ कोतवाली अंतरिक्ष जैन ने बताया कि शायद शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है।