फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   electric cut

बिना बिजली छह घंटे बेहाल रहे दो लाख लोग

Thu, 17 Oct 2019 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
electric cut
electric cut
मेरठ। 132 केवी मेडिकल ट्रांसमिशन पर मरम्मत कार्य के चलते बुधवार को शहर के आठ बिजलीघरों से छह घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। बिजली कटौती से शहर के करीब दो लाख लोगों परेशान रहे। सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली गुल रहने से सैकड़ों लोगों को पानी के लिए भी परेशान होना पड़ा। उपभोक्ताओं ने विभाग पर जबरन बिजली कटौती के आरोप लगाए।
विज्ञापन

जर्जर बिजली लाइन की मरम्मत के कारण 33 केवी सिविल लाइन, लेडीज पार्क, जिला अस्पताल, मेडिकल और जागृति विहार बिजली घरों में आंशिक रूप से और 33 केवी हापुड़ रोड और नौचंदी बिजलीघर की आपूर्ति पूर्ण रूप से ठप रही। आंशिक रूप से प्रभावित रहने वाले छह बिजली घरों को अन्य उपकेंद्रों से शिफ्ट वाइज आपूर्ति का प्रयास किया गया। इस कारण शहर के अधिकतर बिजली घर प्रभावित रहे। वहीं लगातार छह घंटे तक बिजली गुल रहने से जनता परेशान रहीं। इसका असर सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों के साथ मैरिज होम, होटल आदि पर भी दिखाई दिया। यहां घंटों जेनरेटर चलने से खूब प्रदूषण फैला।
विज्ञापन

जयभीम नगर में नहीं मिला पानी
बिजली आपूर्ति प्रभावित होने के कारण जयभीमनगर में लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाया। बिना बिजली के ट्यूबवेल नहीं चल पाया। ऐसे में हैंडपंप पर लोगों की लाइनें लगी रहीं। पूरे दिन जनता परेशान रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन====
दीपावली पर विद्युत भार बढ़ जाता है। त्योहार पर विद्युत आपूर्ति सुचारु रखने के लिए लाइनों की मरम्मत कराई जा रही है। दोपहर दो बजे के बाद विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी गई। -राहुल नंदा, अधिशासी अभियंता, विद्युत विभाग।

सूरजकुंड क्षेत्र में आज शाम नहीं मिलेगा पानी
सूरजकुंड नाले के ऊपर डाली जा रही पाइप लाइन के कारण आज शाम पांच बजे से पूरे क्षेत्र की जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। जलकल विभाग ने क्षेत्र की जनता से पानी का स्टॉक करने का अनुरोध किया है। बीते तीन दिन से नाले की पुलिया पर पानी की पाइप लाइन को स्थानांतरित करने का काम चल रहा है। जल निगम के जेई पंकज कुमार का कहना है कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बृहस्पतिवार को पानी की पाइप लाइन को स्थानांतरित कर जोड़ने का काम किया जाएगा। इस कारण शाम पांच बजे के बाद जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed