फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Election Result 2022: Confidence in coalition, Government is being formed with majority

गठबंधन को भरोसा: बहुमत से बन रही सरकार, समर्थक बोले- एग्जिट पोल भ्रम, जीत रहे हम, उठाई ये मांग

Wed, 09 Mar 2022 01:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 09 Mar 2022 01:26 PM IST
सार

मेरठ में सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि सर्वे कंपनियों का एग्जिट पोल सच्चाई से परे है। इससे जनता में भ्रम फैलाया जा रहा है।

विज्ञापन
Election Result 2022: Confidence in coalition, Government is being formed with majority
मेरठ में बैठक करते सपा नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव 2022 के लिए हुए मतदान की गितनी में केवल एक ही दिन का इंतजार है। 10 मार्च यानी गुरुवार को सुबह से मतों की गिनती शुरू हो जाएगी। मेरठ में लोहिया नगर मंडी और सरदार वल्लभ भाई कृषि विश्वविद्यालय में मतगणना की जाएगी। एग्जिट पोल ने इस बार जहां यूपी की ज्यादातर सीटों पर कमल खिलाने की बात कही है। वहीं सपा रालोद गठबंधन ने इसे सिरे से नकार दिया है। उनका कहना है कि इस बार गठबंधन की सरकार पूर्ण बहुमत से आ रही है। 

विज्ञापन

 
मेरठ में सपा और रालोद के पदाधिकारियों ने मंगलवार को जेल रोड स्थित सपा कार्यालय पर बैठक की, जिसमें दावा किया गया कि एग्जिट पोल एक तरह का भ्रम पैदा करने की कोशिश है,  इससे ज्यादा कुछ नहीं, सपा-रालोद गठबंधन की सरकार पूर्ण बहुमत से आ रही है, लिहाजा उत्साह बनाए रखें और सतर्क रहें।
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि सर्वे कंपनियों का एग्जिट पोल सच्चाई से परे है। इससे जनता में भ्रम फैलाया जा रहा है। सपा और रालोद गठबंधन 300 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बना रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आयकर विभाग की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी: प्लाइवुड की कीमत 16 लाख, बिल 9 लाख का, ऐसे होती है करोड़ों की टैक्स चोरी 


राष्ट्रीय लोकदल के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह और जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़ ने कहा कि पूरे उत्साह और साहस के साथ 10 मार्च को मतगणना स्थल हर परिस्थिति से मुकाबले को तैयार रहें। इस दौरान पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद, पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह, सपा महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, नरेंद्र खजूरी, संजीव यादव, विपिन मनोठिया, आदि रहे।

मतगणना स्थल पर जैमर लगाए जाने की मांग 
सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर मोबाइल फोन से हैकिंग होने की आंशका जाहिर की है। सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में जिला प्रशासन से जैमर लगाने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed