फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Election of office bearers of Meerut Bar Association will be held on 27th February.

Meerut News: 27 फरवरी को होगा मेरठ बार एसोसिशन के पदाधिकारियों का चुनाव

Wed, 29 Jan 2025 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Election of office bearers of Meerut Bar Association will be held on 27th February.
नामांकन पत्र 21 फरवरी की सुबह 11ः00 से दोपहर 3ः00 बजे तक जमा होंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेरठ बार एसोसिशन के पदाधिकारियों का चुनाव 27 फरवरी को होगा। महामंत्री अमित कुमार दीक्षित ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए अधिवक्ताओं को बकाया सदस्यता शुल्क जमा करने के निर्देश दिए हैं।

मंगलवार को मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहिताश्व कुमार अग्रवाल व महामंत्री अमित कुमार दीक्षित की अगुवाई में प्रबंध समिति की बैठक हुई। बैठक में मेरठ बार एसोसिएशन के 2025-26 के कार्यकाल के चुनावों की घोषणा की गई। मतदाता सूची का प्रकाशन 15 फरवरी, आपत्ति 17 फरवरी की सांय 5ः00 बजे तक, आपत्ति का निस्तारण 28 फरवरी को व अंतिम सूची का प्रकाशन 19 फरवरी को किया जाएगा।
विज्ञापन

नामांकन पत्र 21 फरवरी की सुबह 11ः00 से दोपहर 3ः00 बजे तक जमा होंगे। जिनकी जांच 21 फरवरी को 3ः30 बजे तक की जाएगी। नामांकन पत्र 22 फरवरी को 3ः00 बजे तक उसके पश्चात 22 फरवरी को ही अंतिम सूची 4ः30 बजे प्रकाशित की जाएगी। मतदान मत पत्रों द्वारा 27 फरवरी सुबह 9ः00 बजे से शाम 5ः30 बजे तक होगा। मतगणना 28 फरवरी सुबह 9ः00 बजे से शुरू होकर पूरे होने तक जारी रहेगी तथा कार्यकारिणी मतगणना 1 मार्च को 9 बजे से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बहुमंजिला बिल्डिंग का न्यायमूर्ति पंकज मित्थल ने किया वर्चुअल उद्घाटन

मेरठ। मेरठ कचहरी में 13 न्यायालय भवन के पास मंगलवार को अधिवक्ताओं के निर्माणाधीन बहुमंजिला चैम्बर का वर्चुअल उद्घाटन सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति पंकज मित्थल ने किया। इस अवसर पर मुख्य न्यायाधीश इलाहाबाद हाईकोर्ट अरुण भंसाली, न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता एवं न्यायमूर्ति सलील कुमार राय मौजूद रहे। इस मौके पर जिला जज रजत सिंह जैन, अध्यक्ष रोहिताश्व कुमार अग्रवाल, महामंत्री अमित कुमार दीक्षित, चौधरी नरेन्द्र पाल सिंह, गजेन्द्र सिंह धामा, डीडी शर्मा, सतीश चन्द्र गुप्ता, कुंवर पाल शर्मा, अजय त्यागी आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed