फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Election 2024: PM Modi won the hearts of farmers from Meerut,

Election 2024: मेरठ से किसानों का दिल जीत गए पीएम मोदी, कहा-गन्ना बेल्ट को ऊर्जा बेल्ट बनाने का लक्ष्य

Mon, 01 Apr 2024 02:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 01 Apr 2024 02:42 PM IST
सार

पीएम मोदी ने रविवार को मेरठ की क्रांतिधरा से चुनावी आगाज के साथ किसानों की नब्ज भांपी, उन्होंने न सिर्फ किसानों का दिल जीता बल्कि रैली को भी किसानों के मसीहा चौधरी चरणसिंह को समर्पित किया। 

विज्ञापन
Election 2024: PM Modi won the hearts of farmers from Meerut,
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गन्ने की खेती अब सिर्फ चीनी और गुड़ तक सीमित नहीं रहेगी। आने वाले समय में देश के गन्ना बेल्ट को उर्जा बेल्ट के रूप में विकसित किया जाएगा। मेरठ से अपने चुनावी अभियान का आगाज करते हुए रविवार को पीएम मोदी ने कहा कि गन्ने से बनने वाले एथेनाॅल से गाड़ियां चलें इसके लिए काम हो रहा है।

विज्ञापन


दस साल पहले सिर्फ 40 करोड़ लीटर एथेनॉल बनता था, अब 500 करोड़ लीटर एथेनॉल बन रहा है। इससे 70 हजार करोड़ रुपये किसानों को मिले हैं, जबकि पहले किसानों की चीनी मिलें बंद हो रही थीं और कौड़ियों के भाव बेची जा रही थीं।

विज्ञापन

अपने 45 मिनट के संबोधन में किसानों को साधते हुए पीएम ने कहा कि हमने यूपी के किसानों की हजारों करोड़ रुपये की मदद की। 500 करोड़ रुपये तो सिर्फ मेरठ के किसानों को किसान सम्मान निधि के माध्यम से दिया। उन्होंने कहा कि यूरिया की बोरी दूसरे देशों में तीन हजार रुपये में मिलती है, वह हम सिर्फ 300 रुपये की कीमत में दे रहे हैं। किसानों के भंडारण की समस्या को दूर करने के लिए योजना की शुरुआत की। 

इसके लिए 2 लाख से ज्यादा गोदाम बनाए जा रहे हैं। इसके तहत देश में दो लाख से ज्यादा गोदाम बनाए जा रहे हैं। कम बिजली से अधिक रोशनी देने वाले एलईडी बल्ब देने की योजना बनाई। उन्होंने अपील की कि पीएम सूर्यघर बिजली योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोग लें।

इससे किसानों को मुफ्त बिजली मिलेगी। उन्होंने मुजफ्फरनगर, बागपत, कैराना, मेरठ और बिजनौर के प्रत्याशियों का नाम लेते हुए कहा कि मैं आपसे प्रार्थना करने आया हूं कि हमारे साथियों को 19 व 26 अप्रैल को चाहे जितनी गर्मी हो वोट डालकर विजयी बनाएं।

10 करोड़ से अधिक फर्जी लाभार्थी हटाए
प्रधानमंत्री ने कहा, हमारी सरकार ने कागजों से 10 करोड़ फर्जी लाभार्थी हटाए। पहले ऐसी सरकार चलती थी, जिसका जन्म नहीं हुआ ऐसे लोगों के नाम पर पैसे जाते थे। ऐसे नाम हटाने की मोदी ने हिम्मत की और ऐसा करके हमने 3 लाख करोड रुपये गलत हाथों में जाने से बचाए हैं।

भारत की साख नई ऊंचाइयों पर पहुंची
मोदी ने कहा कि 10 साल पहले मैंने लाल किले से कहा था कि यही समय है, सही समय है। देश में इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ रहा है। निवेेश तेजी से हो रहा है। हर सेक्टर में काम हो रहा है। नौजवानों के लिए अवसर पैदा हो रहे हैं। नारी शक्ति नए संकल्पों के साथ आगे आ रही है। भारत की साख नई ऊंचाइयों पर है। हमें न सिर्फ आपकी पीढ़ी की चिंता है, बल्कि आने वाली पीढ़ी की चिंता है।

विज्ञापन

आने वाले पांच साल अब नारी समृद्धि के: मोदी
पीएम ने कहा कि हमने हर गरीब की हर चिंता को दूर करने की योजना बनाई है। आने वाले 5 साल नारी शक्ति की समृद्धि के होने वाले हैं। देश में करोड़ों बहन-बेटियों की नौकरियों के दरवाजे खोले, पुलिस व अर्धसैनिक बल हो की संख्या को दोगुने से अधिक हो चुकी है। पिछले 10 वर्षों में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हमारी बहनों को अतिरिक्त कमाई होने लगी।

देश के तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनते ही दूर होगी गरीबी
मोदी ने कहा, 2024 का चुनाव सिर्फ सांसद चुनने के लिए नहीं, बल्कि विकसित भारत बनाने के लिए है। यह चुनाव भारत को दुनिया में तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनाएगा। हमारी सरकार ने तीसरे कार्यकाल का रोडमैप तैयार कर लिया है और 100 दिनों की योजना बनाकर काम कर रहे हैं। भारत के तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनते ही देश से गरीबी भी दूर हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed