फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Election 2022: 1.66 lakh voters increased in five years in seven seats of west, total 26,12,620 voters in Meerut

चुनाव 2022: पश्मिची की सात सीटों पर पांच वर्ष में बढ़े 1.66 लाख मतदाता, मेरठ में कुल 26,12,620 वोटर

Thu, 06 Jan 2022 02:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 06 Jan 2022 02:57 PM IST
सार

सात विधानसभा में सबसे पहले नंबर पर मेरठ दक्षिण है। इसमें चार लाख 74 हजार 512 मतदाता हो गए हैं। नए मतदाता आने वाले विधानसभा चुनाव में अहम रोल अदा करेंगे। 

विज्ञापन
Election 2022: 1.66 lakh voters increased in five years in seven seats of west, total 26,12,620 voters in Meerut
कैलाश प्रकाश स्टेडियम के बूथ पर मतदाताओं का इंतजार करते बीएलओ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले मंगलवार को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन हो गया। जिले की सात विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 26 लाख 12 हजार 620 हो गई है। सबसे अहम बात ये है कि पांच वर्ष में एक लाख 66 हजार 270 मतदाता नए बन गए हैं। वर्ष-2017 के विधानसभा चुनाव में 24 लाख 46 हजार 350 मतदाता थे। नए मतदाता आने वाले विधानसभा चुनाव में अहम रोल अदा करेंगे। 

विज्ञापन


सात विधानसभा में सबसे पहले नंबर पर मेरठ दक्षिण है। इसमें चार लाख 74 हजार 512 मतदाता हो गए हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर मेरठ कैंट में चार लाख 27 हजार 225 मतदाता हैं। सबसे कम मतदाता मेरठ शहर में तीन लाख 11 हजार 727 हैं। वहीं, उम्र कैटेगरी में सबसे अधिक मतदाता 30 से 39 वर्ष के बीच के हैं। ऐसे मतदाताओं की संख्या सात लाख 29 हजार 416 है। 18 से 19 वर्ष के 24 हजार 199 मतदाता हैं। 
विज्ञापन


बूथों पर नहीं पहुंचे मतदाता
अमर उजाला संवाददाता ने शहर के शास्त्रीनगर, प्रह्लाद नगर, शहर इलाके के कई बूथों का दौरा किया। सांसद राजेंद्र अग्रवाल के एमएसएम कॉलेज स्थित बूथ और दक्षिण विधायक सोमेंद्र तोमर के संत विवेकानंद स्कूल स्थित बूथ पर मतदाता सूची के लिए कोई भी मतदाता नहीं पहुंचा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरुष मतदाता - 14 लाख 21 हजार 934
महिला मतदाता - 11 लाख 90 हजार 471
थर्ड जेंडर - 215

उम्र कैटेगरी - मतदाता संख्या
18-19 - 24 हजार 199
20-29 - पांच लाख एक हजार 782
30-39 - सात लाख 29 हजार 416
40-49 - पांच लाख 48 हजार 48
50-59 - चार लाख नौ हजार 34
60-69 - दो लाख 40 हजार 514
70-79 - एक लाख 15 हजार 573
80 से अधिक - 44 हजार 54

विधानसभावार कुल मतदाता
सिवालखास - तीन लाख 37 हजार चार
सरधना - तीन लाख 57 हजार 36
हस्तिनापुर - तीन लाख 42 हजार 314
किठौर - तीन लाख 62 हजार 802
मेरठ कैंट - चार लाख 27 हजार 225
मेरठ शहर - तीन लाख 11 हजार 727
मेरठ दक्षिण - चार लाख 74 हजार 512
56 साल के व्यक्ति की आयु मतदाता सूची में 102
जिले के 2947 बूथों पर बैठे बीएलओ, एक सप्ताह तक आमलोग देख सकेंगे सूची  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed