फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Elderly shot dead after a dispute in Saharanpur

सहारनपुर में दलितों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत, चार घायल

Fri, 13 Jul 2018 12:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर/रामपुर मनिहारान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर/रामपुर मनिहारान Updated Fri, 13 Jul 2018 12:49 PM IST
विज्ञापन
Elderly shot dead after a dispute in Saharanpur
फाइल फोटो

घर के बाहर चारपाई पर बैठे दलितों पर गांव के ही चार युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। 

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों का पीछा किया और मुठभेड़ के बाद दो को खटकाहेड़ी और दो को गांव घाटहेड़ा के रास्ते पर पकड़ लिया। गांव में तनाव को देखते हुए पीएसी तैनात कर दी गई है। इसके अलावा एसपी सिटी गांव में ही कैंप किए हुए हैं। एसएसपी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन


रामपुर मनिहारान थाने के गांव भांकला में बुधवार की रात करीब साढ़े दस बजे सरकारी अस्पताल के पास सतेंद्र के घर के बाहर कुछ लोग चारपाई पर बैठे हुए थे। उसी समय दो बाइकों पर सवार गांव के ही चार युवक खेत से लौट रहे थे। तभी उनकी सतेंद्र के पुत्र रवींद्र से चारपाई हटाने को लेकर गाली गलौज हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच बाइक सवार युवकों ने तमंचे निकालकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग होते ही भगदड़ मच गई। चारपाई पर बैठे सुक्कड़ (60 वर्ष) पुत्र जीवन के चेहरे पर गोली लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Elderly shot dead after a dispute in Saharanpur
घटना की जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा रवि की टांग को भेदती हुई एक गोली निकल गई, उधम पुत्र अजमेर, ऋषिपाल पुत्र कबूल, अमन पुत्र राम सिंह को भी गोली लगी। जिससे वह घायल हो गए। फायरिंग करने के बाद आरोपी फरार हो गए। 

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और चारों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने हमलावरों का पीछा किया। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गांव खटकाहेड़ी के पास दो आरोपियों को दबोच लिया, जबकि अन्य दो आरोपियों को गांव घाटहेड़ा के मार्ग पर दबोच लिया। 

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम आशु उर्फ आदित्य, गोविंद, ललित और अंकित बताया। सभी आरोपी गुर्जर बिरादरी के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन तमंचे, कारतूस एवं एक चाकू बरामद किया है। मृतक सुक्खड़ के भतीजे रवींद्र ने आशु, गोविंद, ललित, अंकित के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बन गई।

Elderly shot dead after a dispute in Saharanpur
पुलिस को घटना की जानकारी देता युवक - फोटो : अमर उजाला

गांव में एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, सीओ आरके सिंह के अलावा नानौता, रामपुर थाने की पुलिस ने डेरा डाल दिया है। इसके अलावा पीएसी को भी तैनात किया गया है। बृहस्पतिवार को एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल गांव में पहुंचे।

उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया और ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने लोगों को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। गांव के लोगों ने आरोप लगाया है कि गांव में राशन की दुकान भी आरोपी के पिता भोजराज के पास है वह किसी को राशन तक नहीं देता अपनी मनमानी चलाता है। 

चारपाई बिछाने को लेकर हुआ था विवाद
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि सुक्कड़ ने घर के सामने रास्ते के पास चारपाई डाल रखी थी, इसी को लेकर विवाद हुआ था। वह लोग मोटरसाइकिल लेकर निकले थे और सुक्कड़ चारपाई पर मच्छरदानी लगा रहा था। जिसको लेकर उनका विवाद हुआ था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed