{"_id":"6a1efddd1dee7896e4018074","slug":"elderly-scooter-rider-dies-in-road-accident-on-bijli-bamba-bypass-meerut-news-c-72-1-mct1011-154189-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बिजली बंबा बाइपास पर सड़क हादसे में स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बिजली बंबा बाइपास पर सड़क हादसे में स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
- बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, पुलिस जांच में लगी
स्कूटी में बाइक ने टक्कर मारी, हादसे में बाइक चालक भी हुआ घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में बिजली बंबा बाइपास पर सुपरटेक ग्रीन विलेज के सामने स्कूटी सवार आनंद प्रकाश जिंदल (72) की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी स्कूटी की टक्कर बाइक सवार खरखौदा के नवीन से हुई । हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया।
सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि ग्रीन विलेज निवासी आनंद प्रकाश जिंदल मंगलवार सुबह स्कूटी से बाजार में घर का सामान लेने के लिए जा रहे थे। वह कॉलोनी के अंदर से मुख्य सड़क पर चढ़ रहे थे। इसी बीच शताब्दीनगर मेट्रो स्टेशन की ओर से तेज रफ्तार में बाइक आ रही थी। बाइक अनियंत्रित होकर स्कूटी से टकरा गई। दोनों सड़क पर जा गिरे। बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां आनंद प्रकाश जिंदल की मौत हो गई। सूचना पर दोनों के परिजन भी आ गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ का कहना है कि मामले को लेकर कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- --