फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Elderly person killed in Saharanpur, panic in the city

यूपी: बुजुर्ग को फट्टे से पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में दहशत

Tue, 10 Apr 2018 11:32 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 10 Apr 2018 11:32 AM IST
विज्ञापन
Elderly person killed in Saharanpur, panic in the city
बुजुर्ग की हत्या - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर शहर के शालीमार गार्डन में एक बुजुर्ग कारोबारी की लकड़ी के फट्टे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। सोमवार तीसरे पहर हत्या का खुलासा हुआ तो इलाके में सनसनी फैल गई। तीन साल से परिवार से अलग रह रहे बुजुर्ग की हत्या का मोटिव ढूंढने के लिए पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी है। यह भी पता चला है कि कारोबारी के मकान को बेचने की बात चल रही थी।  

विज्ञापन


कोतवाली देहात के शालीमार गार्डन निवासी जगदीश चंद मित्तल (75) का खून से लथपथ शव सोमवार तीसरे पहर घर में पड़ा मिला। लंबे समय तक तौलियों के कारोबार से जुड़े रहे जगदीश मित्तल कई बरस से परिवार से अलग रह रहे थे। तीसरे पहर साढ़े तीन बजे के करीब ताश खेलने के लिए उनके साथी मित्तल के आवास पर पहुंचे थे। आवाज देने के बाद जवाब नहीं मिला तो उन्होंने दरवाजे को जोर से धक्का दिया गया, जिससे गेट टूट गया। अंदर जाकर देखा तो जगदीश चंद मित्तल बिस्तर से मृत अवस्था में पड़े थे। शोर मचा तो मौके पर लोगों का जमावड़ा हो गया। बेटे दिनेश मित्तल की सूचना पर मौके पर आकर कोतवाली देहात इंस्पेक्टर अमरदीप लाल ने जांच पड़ताल की। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, सीओ द्वितीय मुकेश मिश्रा ने घटनास्थल निरीक्षण के बेटे जगदीश के बेटे दिनेश मित्तल से हत्या के कारणों पर बातचीत की। एफएसएल की टीम ने मौके पर आकर  घटनास्थल से साक्ष्य उठाए हैं। सीओ मुकेश मिश्रा ने बताया कि जगदीश मित्तल के दो बेटे हैं, जिनमें से बड़ा मुंबई में है, जबकि छोटा दिनेश अपने परिवार के साथ अलग रहता था। मनमुटाव के चलते जगदीश तीन साल से मकान में अकेला रहता था। मकान में इन दिनों निर्माण कार्य भी चल रहा था। जगदीश की हत्या सिर पर लकड़ी का फट्टा मार कर की गई है। उन्होंने बताया कि हत्या के कई कारणों को लेकर जांच पड़ताल शुरू की गई है। एक-दो दिन में स्थिति साफ होने की उम्मीद है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

60 लाख में मकान के सौदे की बात 

Elderly person killed in Saharanpur, panic in the city
घटना की जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पुलिस जांच में आया है कि जगदीश मित्तल के मकान को बेचे जाने की बात चल रही थी। सूत्रों का कहना है कि सवा करोड़ की इस संपत्ति का 60 लाख का आफर दिया गया था। जांच में यह बात सामने आ जाएगी कि मकान की सौदेबाजी किसके साथ और किसके माध्यम से हो रही थी।  

सीसीटीवी फुटेज खंगालने को टीम बनाई 
बुजुर्ग कारोबारी की हत्या का खुलासा करने के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गईं हैं। एक टीम ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों का फुटेज खंगालना शुरू कर दिया। यही नहीं यहां काम करने वाले मजदूरों का भी पुलिस पता लगाने में जुटी है, क्योंकि रविवार को यहां मजदूर नहीं आए थे।  

फट्टे के हुए टुकड़े 
पुलिस को खून से सना लकड़ी का फट्टा बरामद हो गया है। सिर पर प्रहार किए जाने के कारण फट्टे के दो टुकड़े हो गए। यही नहीं कमरे के सामान को छेड़ा गया है। कारोबारी और हत्यारोपी के बीच संघर्ष होने की आशंका भी जताई जा रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed