फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ekadashi per Khatu Shyam Mandir

Meerut News: खाटू श्याम मंदिर में भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, फूलों से श्रृंगार

Tue, 22 Sep 2026 07:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
ekadashi per Khatu Shyam Mandir

विज्ञापन
परिवर्तिनी एकादशी पर बाबा को लगा छप्पन भोग लगाया गया
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
परिवर्तिनी एकादशी पर बागपत रोड स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर छोटा खाटू धाम में मंगलवार को विभिन्न धार्मिक आयोजन हुए। सुबह नौ बजे सुरेश शर्मा की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। टोनी सिंघल ने हलवे के भोग का प्रसाद वितरित किया। कोलकाता से मंगाए गए रंग बिरंगे फूलों से बाबा का श्रृंगार किया गया और छप्पन भोग लगाया गया।

शाम को भजन संध्या हुई। मंदिर संस्थापक अनिल गोल्डी और प्रभात शर्मा ने संयुक्त रूप से ज्योति प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संचालन जितेंद्र शर्मा ने किया। इस अवसर पर नीरज शर्मा, नितिन गुप्ता, मन्नू पंजाबी और विकास सिंघल ने भजन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में मुदित मांगलिक, संजय माहेश्वरी, शुभम अग्रवाल, दीपांशु, वंशज और संयम आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed