फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   eight year old boy dead body found in a drain in lisadigate meerut

मेरठ : लिसाड़ीगेट में खेलते वक्त नाले में गिरा आठ साल का मासूम, रातभर चला तलाशी अभियान, सुबह तैरती हुई मिली लाश

Tue, 20 Jul 2021 07:15 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 20 Jul 2021 07:15 AM IST
सार

बच्चे के शव को देखकर माता-पिता और बहनों का रो-रो कर बुरा हाल है। कुछ स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार के लिए सरकारी मदद की मांग की। 

विज्ञापन
eight year old boy dead body found in a drain in lisadigate meerut
इसी नाले में गिरा था बच्चा - फोटो : Amar Ujala Meerut

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ में सोमवार सुबह लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र की आशियाना कॉलोनी में एक बालक खेलते वक्त नाले में गिर गया। जानकारी लगने पर नगर निगम की एक पोकलेन और एक जेसीबी मशीन के माध्यम से बच्चे की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया था लेकिन देर रात तक बच्चे का पता नहीं चल पाया था। रात दो बजे तक भी लोग नाले में बच्चे की तलाश करते रहे लेकिन सफलता नहीं मिली। लेकिन मंगलवार सुबह लगभग छह बजे कुछ लोगों ने बच्चे की लाश को नाले में तैरता देखा। इसकी सूचना क्षेत्र के लोगों में आग की तरह फैल गई सुबह सभी लोग नाले पर इकट्ठा हो गए और बच्चे के शव को नाले से बाहर निकाला। 

विज्ञापन


बच्चे के शव को देखकर माता-पिता और बहनों का रो-रो कर बुरा हाल है। कुछ स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार के लिए सरकारी मदद की मांग की। बता दें कि मेरठ में सोमवार से ही तेज बारिश के कारण सड़कें जलमग्न हैं वहीं नाले भी उफान पर हैं। कई स्थानों पर तो नाले सड़क तक बह रहे हैं। लिसाड़ीगेट क्षेत्र में भी बारिश के दौरान यही हाल रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed