फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Eight tyres and cash were looted after taking the driver hostage

चालक को बंधक बनाकर आठ टायर व नकदी लूटी

Tue, 29 Jul 2025 02:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Eight tyres and cash were looted after taking the driver hostage
दौराला (मेरठ)। वलीदपुर स्थित एक ढाबे पर सो रहे ट्रक चालक उत्तराखंड के चंपावत निवासी रामकिशन को तीन बदमाशों ने हथियारों के बल पर बंधक बना लिया और ट्रक समेत सरधना रोड स्थित एक जंगल में ले गए। जहां पहले से मौजूद तीन बदमाशों ने अपने साथियों के साथ मिलकर ट्रक के आठ टायर खोल लिए। बदमाश चालक से तीन हजार रुपये लूटकर भाग निकले। सोमवार को बंधनमुक्त होकर चालक ने पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन

गौतमबुद्धनगर के दादरी निवासी अनुराग की आकाश ट्रांसपोर्ट कंपनी है। रविवार को उनके चार ट्रक सामान लादकर उत्तराखंड के लक्सर गए थे। देर रात लौटते समय तीन ट्रक दादरी के लिए निकल लिए, जबकि चालक रामकिशन वलीदपुर गांव स्थित चौधरी ढाबे पर खाना खाने के लिए रुक गया। खाना खाकर वह सो गया। इसी बीच तीन बदमाश वहां पहुंचे और चालक को हथियार के बल पर बंधक बना लिया। बदमाश ट्रक व चालक को अपने साथ सरधना रोड स्थित मिल के ट्रक यार्ड के पीछे जंगल में ले गए। वहां, पहले से ही तीन बदमाश मौजूद थे। उन्होंने चालक को एक तरफ बैठाकर ट्रक के टायर खोल लिए।
विज्ञापन

बदमाश शोर मचाने पर चालक को धमकी देकर भाग निकले। सोमवार को लूट की जानकारी पर पुलिस चालक को लेकर मौके पर पहुंची। पुलिस ने ढाबे व जहां पर बदमाश ट्रक छोड़कर भागे, वहां आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। पुलिस व एसओजी चालक से पूछताछ में जुटी है। जानकारी पर ट्रांसपोर्ट मालिक अनुराग दौराला थाने पहुंचे और अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि चालक से पूछताछ की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed