फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Eight sued in assault case, four sent to jail

मारपीट मामले में आठ पर मुकदमा, चार जेल भेजे

Mon, 21 Jun 2021 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Eight sued in assault case, four sent to jail
मारपीट मामले में आठ पर मुकदमा, चार जेल भेजे
विज्ञापन

मवाना। मिल रोड पर शनिवार शाम दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में दरोगा ने दोनों पक्षों के आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने एक पक्ष से तीन समेत चार लोगों को जेल भेज दिया।
शनिवार शाम मिल रोड पर सरेआम दो पक्षों में धारदार हथियार चले थे। जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया था। 10 मिनट तक सड़क पर आवागमन भी बंद रहा था। इसमें एक पक्ष से तीन तथा दूसरे पक्ष से एक व्यक्ति घायल हुआ था। जिन्हें पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया था।
विज्ञापन

इस संबंध में दरोगा धर्मेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। तहरीर में बताया कि मिल रोड पर दो पक्षों में झगड़ा होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो अफसर पुत्र इरशाद, फारूख पुत्र अली हसन, हसीन पुत्र सलीम तथा दूसरे पक्ष से अयूब पुत्र जमीरुद्दीन, बिलाल पुत्र अयूब, राहत अली उर्फ बाबू, सैफ पुत्र राहत अली निवासी मोहल्ला तिहाई तथा सुहेल पुत्र खुर्शीद निवासी इकला रसूलपुर अपने हाथों में लाठी डंडे, तलवार, चाकू व फरसे लेकर एक-दूसरे के ऊपर जान से मारने की नीयत से वार कर रहे थे। जिसमें दोनों पक्षों के चार लोग चोटिल हो गए। पुलिस ने एक पक्ष से अफसर, फारूख, हसीन तथा दूसरे पक्ष से सुहेल का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्थिक सहायता न मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी
मवाना। गांव मटौरा में मकानों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 10 दिन पहले बच्ची का हाथ झुलसने के मामले में विद्युत निगम से केवल आश्वासन मिला। कोई सहायता नहीं मिलने पर पीड़ित परिवार ने विद्युत निगम के अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है।

गांव मटौरा के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। 10 दिन पहले गांव की ही अंशिका (12) हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई थी। जिससे उसका हाथ झुलस गया था। परिजनों का कहना है कि उस समय विद्युत निगम के अधिकारियों ने इलाज कराने की बात कही थी। लेकिन किसी प्रकार की कोई सहायता नहीं की गई। इस संबंध में विद्युत निगम के अधिकारियों के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि मकानों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को हटाने के लिए कई बार विद्युत निगम को पत्र दे चुके हैं, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed