फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Eight councillors stake claim to become members of the corporation's executive committee.

Meerut News: निगम की कार्यकारिणी में सदस्य बनने के लिए आठ पार्षदों ने ठोका दावा

Sun, 16 Nov 2025 02:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Eight councillors stake claim to become members of the corporation's executive committee.
मेरठ। नगर निगम की कार्यकारिणी में सदस्य पद के लिए भाजपा के आठ पार्षदों ने दावा ठोका है। जबकि चार सदस्य ही चुनाव मैदान में उतारने की योजना भाजपा ने बनाई है। दावा करने वाले पार्षद अपने-अपने करीबी नेताओं से सिफारिश लगा रहे हैं कि कार्यकारिणी में सदस्य प्रत्याशी बनाने के लिए उनका नाम प्रमुखता से दिया जाए।
विज्ञापन

17 नवंबर यानी सोमवार को कार्यकारिणी में छह सदस्य का चुनाव होना तय है। इसके लिए चुनाव अधिकारी और पार्षदों को चुनाव की जानकारी निगम द्वारा देने का सिलसिला चल रहा है। कार्यकारिणी से भाजपा के चार पार्षद संजय सैनी, पवन चौधरी, पूनम गुप्ता और विमला वाल्मीकि बाहर हुए हैं। विपक्ष से पार्षद फजल करीम सहित दो पार्षद का कार्यकारिणी सदस्य का कार्य काल पूरा हो गया है। भाजपा ने चार पार्षदों को कार्यकारिणी सदस्य के चुनाव में उतारने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

इसमें भाजपा से पार्षद अजय चंद्रा, राजू मांगलिक, पंकज गोयल, अरुण मचल, कुलदीप वाल्मीकि, राजीव गुप्ता, प्रवीण अरोडा और विक्रांत ढाका का नाम चर्चा में हैं। भाजपा नेता उक्त पार्षदों को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी में हैं। प्रत्याशी का चयन करने के लिए रविवार को महापौर हरिकांत अहलूवालिया और महानगर अध्यक्ष की मौजूदगी में भाजपा नेताओं के बीच मंथन हो सकता है। चुनाव अधिकारी बने मुख्य लेखा नगर परीक्षक अमित भार्गव को बनाया गया है। चुनाव शास्त्रीनगर बी-ब्लाक स्थित निगम के जोन कार्यालय में कराने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष ने चुनाव तारीख पर आपत्ति की
सपा पार्षद नाजरीन अब्बासी के पति शाहिद अब्बासी ने महापौर और नगर आयुक्त को पत्र लिखा है। कहा कि कार्यकारिणी चुनाव की निर्धारित तारीख की जानकारी निगम की नियमावली के मुताबिक 96 घंटे पहले पार्षदों को देनी अनिवार्य होता है। निगम की ओर से विपक्ष पार्षदों को इसकी सूचना नहीं दी। विपक्ष को भी चुनाव लड़ना है। इसलिए 17 नवंबर की तारीख में चुनाव स्थगित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed