फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Eight accused arrested in fishing case in Hastinapur of Meerut, Forest Department imposed fine of 2.5 lakh

मेरठ: मछली पकड़ने वाले आठ आरोपी दबोचे, वन विभाग ने लगाया ढाई लाख का जुर्माना, जाल-मोटरसाइकिल बरामद

Thu, 05 Oct 2023 06:57 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 05 Oct 2023 06:57 PM IST
सार

Meerut News : हस्तिनापुर क्षेत्र के फतेहपुर प्रेम, मानपुर, लतीफपुर, किशनपुर, भीमकुंड, दुधली, सिरजोपुर आदि गांवों के समीप बड़े पैमाने पर मछलियों का शिकार किया जा रहा था। लगातार शिकायत मिलने पर वन विभाग ने कार्रवाई की है।

विज्ञापन
Eight accused arrested in fishing case in Hastinapur of Meerut, Forest Department imposed fine of 2.5 lakh
आठ आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में सेंचुरी क्षेत्र में लगातार मछलियों के शिकार करने की शिकायत पर वन विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को मछली पकड़ने वाले आठ लोगों को गिरफ्तार कर ढाई लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन


जिला वन अधिकारी राजेश कुमार के निर्देश पर सेंचुरी क्षेत्र में मछलियों के शिकार पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के लिए वन विभाग ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। खादर क्षेत्र में बाढ़ के कारण बड़े पैमाने पर मछली गंगा में बहकर आई थी जो सेंचुरी क्षेत्र में भी पहुंच गई। जिनको संरक्षित करने की जिम्मेदारी वन विभाग की है। 

विज्ञापन

वहीं, लगातार फतेहपुर प्रेम, मानपुर, लतीफपुर, किशनपुर, भीमकुंड, दुधली, सिरजोपुर आदि गांवों के समीप बड़े पैमाने पर मछलियों का शिकार किया जा रहा था। कुछ लोग इसका व्यापार भी कर रहे थे। वहीं, लगातार शिकायत मिलने पर वन विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू कर दी। 

डीएफओ राजेश कुमार के निर्देश पर क्षेत्रीय रेंजर रविकांत चौधरी ने बृहस्पतिवार को वन विभाग की टीम के साथ भीमकुंड गांव के समीप राजकीय पशुधन कृषि प्रक्षेत्र के पास नाले से मछली पकड़ रहे पवन, सोमपाल, विक्रम, रंजीत, अजय, आदि आठ युवकों को गिरफ्तार कर किया। जिनके पास से मछली पकड़ने का जाल, मोटरसाइकिल आदि सामान बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें: अधूरा प्रेम: एक-दूजे का हाथ पकड़ा और लगा ली फांसी, मरने से पहले आमिर ने फोन पर कही ये बात, उड़ गए थे होश

विज्ञापन

रेंजर रविकांत चौधरी ने बताया कि वन अधिनियमों के तहत जलीय जीवों के संरक्षण के लिए गिरफ्तार किए गए लोगों पर ढाई लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने बताया कि सेंचुरी में मछली के साथ-साथ किसी भी वन्य जीव का शिकार करना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। इसके लिए वन विभाग की टीम लगातार मछली का शिकार करने वाले लोगों पर गश्त कर कार्रवाई करेगी। इस मामले में डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि हस्तिनापुर वन्य अभ्यारण क्षेत्र में निरंतर गस्त की जा रही है। वनों एवं वन्यजीवों को क्षति पहुंचाने वालों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें: होटलों में पड़ा छापा: पुलिस को देख भागने लगे प्रेमी जोड़े, मचा हड़कंप, युवकों के साथ पकड़ी गईं युवतियां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed